अलवर

अलवर जिले में यहां जंगल में युवक ने की आत्महत्या, पेड़ पर लटककर लगाई फांसी

अलवर में जंगल में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
less than 1 minute read
Mar 08, 2019
Youth Suicide in Jungle In Alwar
अलवर जिले में यहां जंगल में युवक की आत्महत्या, पेड़ पर लटककर लगाई फांसी

अलवर. अलवर जिले के तिजारा क्षेत्र के ग्राम नीमली के जंगल मे पेड़ पर फंदे से लटका एक युवक का शव मिला है। पुलिस के अनुसार तिजारा थाना इलाके के नीमली गांव के जंगल में एक व्यक्ति का रस्सी से पेड़ पर लटका शव मिला है।
जिसने काले रंग की पेंट सफेद रंग की शर्ट तथा काले रंग की जर्सी टाइप की जैकेट पहन रखी है। उसका एक खाली काला बैग तथा उसकी जेब में एक टूटा हुआ मोबाइल तथा पिछली जेब में एक पर्स मिला है। उस पर्स में एक आधार कार्ड जो अनिल पुत्र गोवर्धन निवासी घटवासन थाना झिरका फिरोजपुर हरियाणा का है। दूसरा आधार कार्ड महिला का है, जो उसकी पत्नी का हो सकता है। उससे कुछ दूरी पर रोड पर एक लावारिस बाइक खड़ी मिली है। सूचना पर थाना एसआई कैलाशचंद मय पुलिस जाब्ते के मौके पर पहुंचे तथा शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। एसआई कैलाशचंद ने बताया कि आधार कार्ड से शव की पहचान प्रमाणित कराने के लिए हरियाणा के संबंधित पुलिस थानों से संपर्क किया जा रहा है।

Published on:
08 Mar 2019 12:26 pm