अम्बेडकर नगर

मां और भाई को जान से मार की दी धमकी, नाबालिग के बताने पर खुला यह बड़ा राज

पड़ोस के ही एक युवक काफी दिन पहले बालिका को अकेले पाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया।

2 min read

अम्बेडकर नगर. जिले के टांडा कोतवाली क्षेत्र का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पर 14 वर्ष की एक नाबालिग बालिका, जो टांडा कोतवाली क्षेत्र के मीरानपुरा मुहल्ले में अपनी नानी के घर रहकर पढ़ाई के साथ-साथ नानी की भी देखभाल करती है। जिस घर में यह बालिका रहती है, उसके पड़ोस के ही एक युवक काफी दिन पहले बालिका को अकेले पाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया और इस घटना को किसी से न बताने के लिए उसने बालिका की मां और भाई को जान से मारने की धमकी देकर उसका मुंह बंद कर दिया।

आरोपी युवक की धमकियों से डर कर जब बालिका ने किसी को कुछ नहीं बताया तो आरोपी का मनोबल बढ़ गया और वह लगातार बालिका का शारीरिक शोषण करने लगा, जिसका परिणाम यह रहा कि बालिका गर्भवती हो गई। बालिका इस बात को काफी समय तक दहशत के कारण छिपाए रही, लेकिन उसके शारीरिक बदलाव के कारण एक दिन उसके घरवालों को जानकारी हो गई और जब लड़की से पूछताछ कर आरोपी युवक के बारे में जानकारी ली तो सबके पैरों के नीचे तले जमीन ही खिसक गई। उधर आरोपी को जब यह पता चला कि उसकी करतूतों का भंडाफोड़ हो गया है, तो वह मौके से फरार हो गया।

तहरीर के बावजूद पुलिस ने नहीं दर्ज किया मुकदमा

नाबालिग बालिका के साथ लगातार शारीरिक शोषण और उसके गर्भवती होने की जानकारी जब परिजनों को हुई तो लड़की की मां ने आरोपी युवक के खिलाफ कोतवाली टांडा में तहरीर दिया है, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस की तरफ से इस मामले में न तो मुकदमा ही दर्ज किया गया है और न ही कोई कार्रवाई की गई है। नाबालिग बालिका के साथ हुए इस जघन्य अपराध में पुलिस की कार्यशैली को लेकर तरह तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

Published on:
17 Feb 2020 02:26 pm
Also Read
View All