अम्बेडकर नगर

कोरोना संक्रमण से भाजपा के एक और बड़े नेता का निधन

मंगलवार सुबह भाजपा के एक और बड़े नेता का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया।
less than 1 minute read
कोरोना संक्रमण से भाजपा के एक और बड़े नेता का निधन
कोरोना संक्रमण से भाजपा के एक और बड़े नेता का निधन

अंबेडकरनगर. यूपी में कोरोना संक्रमण तेजी फैल रहा है। रोजाना कोरोना संक्रमितों संख्या बढ़ रही है। हालात बेहद खराब हैं। सत्ताधारी पार्टी भाजपा सहित विपक्ष के कई नेता कोरोना की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं। मंगलवार सुबह भाजपा के एक और बड़े नेता का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। अंबेडकरनगर के भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य दीपक तिवारी का मंगलवार सुबह कोरोना संक्रमण निधन हो गया। दीपक अंबेडकरनगर के भीटी क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए थे।

दीपक तिवारी (36 वर्ष) ने 2 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना की जांच करवाई थी। कोरोना संक्रमण के बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कालेज सददपुर में भर्ती करवाया गया था। मंगलवार सुबह बीमारी से उनका निधन हो गया। दीपक भीटी तहसील के पहुंती गांव के निवासी थे। वह अपने पीछे अपनी पत्नी, एक बेटी व एक बेटे को छोड़ गए हैं। निधन की खबर फैलते ही शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लग गया। जिले के भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। इसके साथ ही अंबेडकरनगर में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या 24 पहुंच गई है।

Published on:
15 Sept 2020 12:12 pm
Also Read
View All
‘आम आदमी न्याय के लिए किस दरवाजे पर दस्तक दे’, IPS की मां की हत्या पर चंद्रशेखर आजाद ने उठाए सवाल

सीनियर IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या को लेकर मायावती ने उठाए सवाल! बोलीं- आमजन की सुरक्षा का क्या होगा?

IPS अधिकारी आशुतोष मिश्रा की मां की मौत पर नया अपडेट, पोस्टमार्टम में विसरा प्रिजर्व; हार्ट जांच से खुलेगा मौत का राज

सपा सरकार में खुली नकल, कांग्रेस हरिश्चंद्र नहीं, छात्रों को उकसाकर लात खाने वाले भाग गए, अंबेडकर नगर में बोले ओपी राजभर

UP STF Encounter: 21 मुकदमे, 6 मर्डर और 1 लाख का इनाम, जानिए कौन था डकैत आसिफ उर्फ विक्की छैमार जिसे STF ने मार गिराया