
पत्रकारों से बातचीत करते ओपी राजभर, फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब
OP Rajbhar in Ambedkar Nagar: अंबेडकर नगर में ओपी राजभर ने दिल्ली घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि बच्चों को उकसाकर लात खाने वाले भाग गए। समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान खुले में नकल होती थी, पेपर और रिजल्ट बिकता था। यह किसी से छिपा नहीं है। अपनी बोली में उन्होंने कहा कि "सुपवा तो सूपवा चलनी भी बोला ता, जिसमें 72 छेद बा।" वही लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर अंबेडकर नगर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान भी पेपर लीक हुए हैं। वह हरिश्चंद्र की औलाद नहीं है।
उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में राजभर ने कहा कि पेपर लीक होने की कमी को दूर करने के लिए सरकार ने प्रयास किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीट की परीक्षा को सफलतापूर्वक करवाया। एक रिहर्सल उन्होंने किया। पूरे देश में कहीं भी पेपर लीक होने की घटना नहीं हुई।
एक सवाल के जवाब में ओपी राजभर ने कहा कि लात खाने वालों ने लोगों को उकसाकर भाग गये। आम आदमी पार्टी, आजाद समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव ने भाषण को दिया। लेकिन जब लात खाने का समय हुआ तो पतली गली से निकल गए। कोई बड़ा नेता इस दौरान मौके पर मौजूद नहीं था।
उन्होंने कहा कि दिल्ली धरना प्रदर्शन में लोग नीट की परीक्षा में पेपर लीक मामले को लेकर गए थे। लेकिन वहां पर नारा अफजल का लग रहा है, देश विरोधी नारे लग रहे थे। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं। कई युटुब चैनल पर दिखाई पड़ रहा है कि वहां कक्षा 8 और 10 के बच्चे गए हुए हैं। ऐसे बच्चों को लाने का क्या उद्देश्य है।
ओपी राजभर ने कहा कि बच्चों की मांग जायज है। पेपर लीक नहीं होना चाहिए। सरकार इस बात का प्रयास भी कर रही है। लेकिन जो लोग प्रदर्शन कर रहे हैं उन्हें भी अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए। अखिलेश यादव और राहुल गांधी को अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए कि उनके शासन काल में क्या होता था।
Updated on:
22 Jul 2026 01:49 pm
Published on:
22 Jul 2026 01:49 pm
