17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPS अधिकारी आशुतोष मिश्रा की मां की मौत पर नया अपडेट, पोस्टमार्टम में विसरा प्रिजर्व; हार्ट जांच से खुलेगा मौत का राज

Ashutosh Mishra Mother Death: अंबेडकर नगर के मालीपुर थाना क्षेत्र में 91 वर्षीय बुजुर्ग महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला का शव घर के अंदर मिला। मृतका IPS अधिकारी आशुतोष मिश्रा की मां थीं।
2 min read
Google source verification
ips ashutosh mishra mother death

IPS आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती की फाइल फोटो।

Ashutosh Mishra Mother Death Case: उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की 95 वर्षीय मां इंद्रावती की मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआत में मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई थी, लेकिन बाद में आशुतोष मिश्रा ने मां की हत्या की आशंका जताई। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।

IPS ने जताई मां की हत्या की आशंका

एसपी प्राची स‍िंह के मुताबिक, 16 अगस्त को दोपहर करीब 1:13 बजे रमेश चंद्र मिश्रा ने मालीपुर थाने के थानाध्यक्ष को सूचना दी कि रूढ़ा धमरुआ गांव निवासी आशुतोष मिश्रा की मां का सुबह करीब 8 बजे हार्ट अटैक से निधन हो गया है। इसके बाद करीब 2:30 बजे आशुतोष मिश्रा ने पुलिस को बताया कि उन्हें अपनी मां की हत्या किए जाने की आशंका है। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी मां ने जो ज्वेलरी पहन रखी थी, वह शव पर मौजूद नहीं थी।

नहीं मिले चोट के निशान

सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई के जांच की। इस दौरान शव पर किसी तरह के चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, तीन डॉक्टरों के पैनल ने वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ पोस्टमार्टम किया। जिसकी रिपोर्ट में कॉज ऑफ़ डेथ में विसरा प्रिजर्व होना आया है। हार्ट को हिस्टोपैथोलॉजिकल एनालिसिस के लिए भेजा जाएगा, जिससे कार्डियक अटैक की स्थिति पर स्पष्टता आ सके।

पुलिस ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और कानूनी कार्रवाई जारी है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी है।

जानें पूरा मामला

रूढ़ा धमरूआ गांव निवासी IPS अधिकारी आशुतोष मिश्रा अपने माता-पिता के इकलौते बेटे हैं। उनकी दो बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। उनके पिता रामकुमार मिश्रा राजकीय इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल रह चुके थे। करीब डेढ़ साल पहले उनका निधन हो गया था। इसके बाद उनकी मां इंद्रावती घर में अकेली रह रही थीं।

मां की देखभाल के लिए आशुतोष मिश्रा ने पियारी नाम की एक नौकरानी रखी थी। वह खुद भी समय-समय पर परिवार के साथ गांव स्थित घर आते-जाते रहते थे। रविवार सुबह करीब 9 बजे पियारी घर की सफाई के लिए पहुंची। उसने इंद्रावती को तख्त पर लेटा हुआ देखा। पहले उसे लगा कि वह सो रही हैं। उसने आवाज देकर जगाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

इसके बाद पियारी पास गई तो इंद्रावती को मृत अवस्था में पाया। वह तुरंत पड़ोस में रहने वाले आशुतोष मिश्रा के चाचा रमेश चंद्र मिश्रा उर्फ कल्लू के पास पहुंची और उन्हें इसकी जानकारी दी। रमेश चंद्र भी मौके पर पहुंचे और स्थिति देखने के बाद सुबह करीब 9:49 बजे अपने भतीजे आशुतोष मिश्रा को फोन कर सूचना दी। उन्होंने बताया कि उनकी मां की हार्ट अटैक से मौत हो गई है और उन्हें जल्द गांव आने के लिए कहा।

बड़ी खबरें

View All

अम्बेडकर नगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग