अम्बेडकर नगर

मोदी सरकार के चार साल में इस जिले की बदल दी काया, 48 साल में जो न हुआ वह कर दिखाया

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में 2014 में भारतीय जनता पार्टी की बनी पूर्ण बहुमत की सरकार के चार साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है।

4 min read
मोदी सरकार के चार साल में इस जिले की बदल दी काया, 48 साल में जो न हुआ वह कर दिखाया

अम्बेडकर नगर. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में 2014 में भारतीय जनता पार्टी की बनी पूर्ण बहुमत की सरकार के चार साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। इस मौके पर सरकार के सभी नुमाइंदों द्वारा केंद्र सरकार की चार साल की उपलब्धियों का बखान किया जा रहा है, जिसको लेकर मोदी सरकार ने "चार साल बेमिसाल" का नारा दिया है। इसी को लेकर अंम्बेडकर नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ हरिओम पांडेय ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान अपने चार साल के कार्यकाल और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बनी सरकार के डेढ़ साल में किये गए विकास कार्यों के साथ साथ गरीबों मजदूरों और असहाय लोगों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लेखा जोखा पेश किया। सांसद ने दावा किया कि इन चार सालों में जो कार्य मोदी जी के नेतृत्व में हो चुका है, वह पिछली सरकारों में कभी नहीं हुआ था। इन विकास कार्यों में सहयोग देने के लिए सांसद ने प्रधानमंत्री सहित सभी विभागों के मंत्री का आभार भी प्रकट किया।


गरीबों और असहायों के लिए योजनाओं में कुल खर्च का दिया आंकड़ा
सांसद डॉ हरिओम पांडेय ने गरीब असहायों, मजदूरों और महिलाओं के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं में अम्बेडकर नगर जिले के लाभार्थियों पर खर्च की गई धन राशि का लेखा जोखा भी मीडिया के सामने रखा। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार के चार साल के कार्यकाल में अम्बेडकर नगर में सभी योजनाओं और विकास के कार्यों में कुल 61 अरब से अधिक की धनराशि अब तक खर्च हो चुकी है, जिसमें गरीब महिलाओं के लिए उज्ज्वला योजना के अंतर्गत कुल 84913 परिवारों को 13 करोड़ 58 लाख से अधिक धनराशि खर्च कर गैस कनेक्शन दिया गया है। इसी प्रकार गरीबों को मुफ्त आवास देने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 12246 परिवारों को आवास उपलब्ध कराया गया है, जिसके लिए सरकार ने कुल 180 करोड़ से अधिक की धनराशि ग्रामीण क्षेत्रों में और चार हजार से अधिक शहरी गरीब परिवारों के लिए 130 करोड़ रूपये से अधिक व्यय किया है।

स्वच्छता अभियान में हुआ बड़ा काम

प्रदेश में जब तक समाजवादी पार्टी की सरकार रही है, तब तक अम्बेडकर नगर जिले स्वच्छता अभियान का बुरा हाल रहा है और इस योजना के तहत गांव में गरीब परिवारों के लिए बनाये जाने वाले शौंचालय की स्थिति काफी दयनीय रही है, लेकिन जबसे प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी है तब से लेकर कुल 87 हजार से अधिक परिवारों के लिए शौचालय बनवाये जा चुके हैं और इस योजना में केंद्र सरकार ने अब तक कुल 144 करोड़ रूपये खर्च किये हैं।


इन योजनाओं के लिए भी केंद्र सरकार ने दिखाया बड़ा दिल


केंद्र सरकार की और भी कई महत्वपूर्ण योजनाओं में पंडित दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना में दो हजार छह सौ से अधिक परिवारों को विद्युतीकरण का लाभ दिया जा चुका है और एक हजार एक सौ से अधिक परिवारों को विद्युतीकरण योजना देने के लिए काम चल रहा है। इसके अलावा इस योजना को लिए जिले में कुल चार विद्युत सब स्टेशन बनाये गए और 5 करोड़ की लागत से 12 विद्युत् सब स्टेशनों का सुदृढ़ीकरण किया गया है। इसके आलावा अटल ज्योति योजना के अंतर्गत चार करोड़ से अधिक धनराशि से दो हजार स्थलों पर सोलर स्ट्रीट लाइटों को लगवाया गया है।


इन योजनाओं के अतिरिक्त प्रधानमंत्री चिकित्सा राहत कोष के अंतर्गत दो करोड़ से अधिक, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत कई ग्रामीण लाइट का प्रबंध, अम्बेडकर नगर संसदीय क्षेत्र में 135 लाख धनराशि से 135 हाईमास्ट लाइट स्थापना, शहरी विकास मंत्रालय की तरफ से 60 लाख से अधिक धनराशि से दो पार्कों का निर्माण, अमृत योजना के अंतर्गत 35 लाख से अधिक धनराशि से 4116 परिवारों को निःशुल्क पेयजल कनेक्शन, खेलो इण्डिया अंतर्गत लोकसभा क्षेत्र के तीन स्थलों पर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स की मंजूरी, 25 हजार मीट्रिक टन की खाद्य गोदाम की मंजूरी, जन धन योजना के तहत सात लाख से अधिक बैंक के खाते, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 17 हजार आठ सौ पचास लाभार्थियों को ऋण, प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत एक लाख 34 हजार चार सौ चौतीस लोगों का बीमा और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 69 हजार से अधिक लोगों का बीमा किया गया । इसके आलावा अटल पेंशन योजना, आयुष्मान भारत योजन का भी लाभ लाभार्थियों को दिया गया है।


रेलवे मंत्रालय द्वारा दिलाई बड़ी उपलब्धि


सांसद डॉ हरिओम पांडेय के अथक प्रयासों का ही परिणामम रहा है कि इस क्षेत्र के लोगों को बड़ी उपलब्धि रेलवे मंत्रालय द्वारा सौगात के रूप में पिछले चार सालों के कार्यकाल के दौरान दी गई है, जिसमें प्रंमुख रूप से अकबरपुर फैज़ाबाद बाराबंकी लाइन और टांडा अकबरपुर जफराबाद लाइन का दोहरीकरण की मंजूरी. टांडा अकबरपुर जफराबाद रेलवे लाइनलाइन का विद्यतीकरण की मंजूरी के बाद इस पर कार्य भी शुरू हो चूका है । इसके अतिरिक्त अकबरपुर स्टेशन को ए क्लास का दर्जा के साथ अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर चार प्रमुख गाड़ियों का ठहराव के आलावा अन्य कई स्टेशनों गाड़ियों के ठहराव को मंजूरी दिलाई है।


सड़कों का बिछा दिया जाल


केंद्र में भाजपा सरकार के चार साल के कार्यकाल के दौरान नेशनल हाइवे से लेकर स्टेट हाइवे और प्रधानमंत्री सड़क योजना के अन्तर्गत जबरदस्त सड़कों का जाल बिछाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 232 टांडा से बाँदा, 233-टांडा से आजमगढ़ लगभग १३ करोड़ से अधिक धनराशि से बनकर तैयार होने के करीब है । अन्य भी कई सड़कों पर सैकड़ों करोड़ रूपये खर्च कर केंद्र सरकार ने इस जिले के वासियों को बड़ी सौगात दी है ।

ये भी पढ़ें

बम्पर उत्पादन के बावजूद यहां गन्ना किसान हैं बदहाल
Updated on:
29 May 2018 12:39 pm
Published on:
29 May 2018 09:19 am
Also Read
View All