कटेहरी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में सपा की तरफ से पक्की दावेदार महिला नेत्री फोन पर एक युवक से नाराजगी जाहिर कर रही हैं। युवक ने फेसबुक पोस्ट पर आने वाले समय होने होने वाले विधानसभा चुनाव के परिणाम पर उनके हार की बात लिख दी थी।
अंबेडकरनगर से एक सपा जनप्रतिनिधि की बेटी का एक ऑडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले एक युवक पर नाराज दिख रही हैं। नेत्री और युवक में उपचुनाव को लेकर बहस हुई, जिसमें युवक ने फेसबुक पर नेत्री के विधानसभा उपचुनाव में हारने की बात लिखा था।
दरअसल कटेहरी विधानसभा निवासी एक युवक ने महिला नेत्री को लेकर सोशल मीडिया फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा था। उसने पोस्ट करते हुए लिखा, ''हारना तय है उपचुनाव कटेहरी''। इसी फेसबुक पोस्ट के चलते सपा जन प्रतिनिधि की बेटी नाराज थीं , यह विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुकी हैं।बता दें कि यूपी की 10 सीटों पर उपचुनाव होने हैं।