
BJP कार्यकर्ता ने की गला काटकर पत्नी की निर्मम हत्या। फोटो सोर्स-AI
Crime News: BJP के पूर्व नगर मंडल मीडिया प्रभारी उमाशंकर सिंह ने अपनी पत्नी सोनी की धारदार औजार से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी। इतना ही नहीं घटना के बाद उमाशंकर ने पुलिस को गुमराह करने का भी प्रयास किया।
जांच के दौरान सच्चाई सामने आने पर उमाशंकर सिंह और उसके पिता को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस की माने तो घटना घरेलू विवाद के चलते हुई। मामले में पति, सास और ससुर को नामजद किया गया है।
दरअसल, भीटी के मदारभारी गांव के बृजभान सिंह गांधी आश्रम के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। वह अपने परिवार के साथ आश्रम के आवासीय परिसर में रहते हैं। उनका बेटा उमाशंकर BJP नगर मंडल का मीडिया प्रभारी रह चुका है। साथ ही ठेकेदारी भी करता है। उमाशंकर की पत्नी सोनी सिंह शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ाती थीं। उन्होंने पारिवारिक कारणों से 4 महीने पहले नौकरी छोड़ दी थी। उमाशंकर और सोनी के बीच आए दिन झगड़े होते रहते थे। सोमवार की सुबह बृजभान सिंह कचहरी गए हुए थे। इस दौरान उमाशंकर मंदिर में पूजा-पाठ करने गया था।
व्रत के कारण सोनी ने अपनी सास को दुकान पर मूंगफली खरीदने भेजा था। इसी दौरान उमाशंकर ने घर लौटकर किचन में रखे औजार से सोनी के गले पर एक के बाद एक कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। जब सास वापस लौटीं, तो उन्होंने बहू का खून से लथपथ शव देखा तो उनकी चीख निकल पड़ी। आसपास के लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने उमाशंकर को हिरासत में ले लिया गया।
मृतका के चाचा योगेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर दी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग सोनी को प्रताड़ित करते थे। उमाशंकर और सोनी की शादी 13 साल पहले हुई थी और उनके 2 बेटे हैं। वहीं, हत्या के बाद, उमाशंकर ने फेसबुक पर पोस्ट भी किया कि उसके परिवार को खतरा है। सोनी ने पारिवारिक विवाद के संबंध में पुलिस से करीब 10 बार शिकायत भी की थी, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। मामले को लेकर अभिजित आर. शंकर (SP) का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी हिरासत में लिए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
संबंधित विषय:
Updated on:
20 Jan 2026 03:49 pm
Published on:
20 Jan 2026 03:49 pm
