अम्बेडकर नगर

देवर से मिल गई भईया की दुल्हनियां की नजरें, बोली- हमको पति के साथ नहीं रहना, 7 दिन में ही बदला दूल्हा

उत्तरप्रदेश के अंबेडकरनगर में एक नई-नई शादी हुई। शादी के कुछ दिनों में ही भाभी और देवर में प्यार हो गया। ससुराल से जब महिला अपने मायके गई तो उसने साफ कह दिया कि अब वह रहेगी तो अपने देवर के साथ।
2 min read
Feature image
AI के द्वारा बनाई गई इमेज।

अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले से रिश्तों की मर्यादा और प्रेम के टकराव की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। हंसवर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने शादी के महज 7 दिन बाद अपने पति को छोड़ दिया और देवर से विवाह करने की जिद पर अड़ गई। परिवार और समाज के विरोध के बावजूद, दोनों ने एक-दूसरे को जीवनसाथी चुना और अब साथ रह रहे हैं।

5 मई को हुई थी विवाहिता की शादी

मामला 5 मई को शुरू हुआ जब हंसवर क्षेत्र के एक युवक की शादी पास के गांव की युवती से हुई। शादी धूमधाम से संपन्न हुई और दुल्हन ससुराल आ गई। लेकिन, शादी के कुछ ही दिनों में दुल्हन का दिल अपने पति की जगह देवर के लिए धड़कने लगा।

भाभी-देवर का रिश्ता बदल गया प्यार में

ससुराल पहुंचने के बाद देवर और भाभी के बीच मेलजोल बढ़ा और जल्द ही यह नजदीकियां प्रेम संबंध में बदल गईं। जब विवाहिता मायके गई, तो उसने अपने परिजनों को स्पष्ट कह दिया कि वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती और अब देवर से विवाह करना चाहती है।

पंचायत और थाने तक पहुंचा मामला

विवाहिता के इस फैसले से दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया। पहले समझाने-बुझाने की कोशिश हुई, लेकिन जब देवर ने भी अपने प्रेम को स्वीकार कर लिया, तो मामला पंचायत तक पहुंचा। वहां भी दोनों ने साथ रहने की जिद दोहराई। इसके बाद मामला थाने में दर्ज हुआ, लेकिन दोनों के बालिग होने और आपसी सहमति से निर्णय लेने के कारण पुलिस ने हस्तक्षेप नहीं किया।

परिवार दोनों की जिद के आगे झुका

सामाजिक दबाव और रिश्तों की मर्यादा के बावजूद दोनों की जिद के आगे परिवार को झुकना पड़ा। दोनों को विवाह के लिए मंजूरी दी गई और अब विवाहिता उसी घर में बड़े बेटे की जगह छोटे बेटे की पत्नी बनकर रह रही है।

चूंकि यह मामला दो बालिगों की आपसी सहमति से जुड़ा था और परिवार ने कोई कानूनी आपत्ति नहीं जताई, इसलिए शादी की राह आसान हो गई। गांव और क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Updated on:
22 May 2025 03:18 pm
Published on:
22 May 2025 03:18 pm
Also Read
View All
‘आम आदमी न्याय के लिए किस दरवाजे पर दस्तक दे’, IPS की मां की हत्या पर चंद्रशेखर आजाद ने उठाए सवाल

सीनियर IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या को लेकर मायावती ने उठाए सवाल! बोलीं- आमजन की सुरक्षा का क्या होगा?

IPS अधिकारी आशुतोष मिश्रा की मां की मौत पर नया अपडेट, पोस्टमार्टम में विसरा प्रिजर्व; हार्ट जांच से खुलेगा मौत का राज

सपा सरकार में खुली नकल, कांग्रेस हरिश्चंद्र नहीं, छात्रों को उकसाकर लात खाने वाले भाग गए, अंबेडकर नगर में बोले ओपी राजभर

UP STF Encounter: 21 मुकदमे, 6 मर्डर और 1 लाख का इनाम, जानिए कौन था डकैत आसिफ उर्फ विक्की छैमार जिसे STF ने मार गिराया