अम्बेडकर नगर

एक भाई ने दूसरे भाई को गोली मारकर ऐसे उतार दिया मौत के घाट, वजह जानकर ही जायेंगे हैरान

एक भाई ने दूसरे भाई को गोली मारकर ऐसे उतार दिया मौत के घाट, वजह जानकर ही जायेंगे हैरान
2 min read
• •
Updated: 14 Jul 2018, 5:53 PM IST
crime
एक भाई ने दूसरे भाई को गोली मारकर ऐसे उतार दिया मौत के घाट, वजह जानकर ही जायेंगे हैरान

अम्बेडकर नगर. जिले के टांडा कोतवाली क्षेत्र में रिश्तों को तार तार कर देने वाली घटना सामने आई है। जमीन के टुकड़े के लिए एक भाई ने अपने सगे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी है। जिस घर की दहलीज पर साथ खेलते हुए दोनों भाई बड़े हुए और उसी दहलीज पर आज एक भाई ने दूसरे भाई की जान ले ली। इस घटना से पूरे गांव को हिलाकर रख दिया है और लोगों में दहशत व्याप्त है।

मामला टांडा कोतवाली क्षेत्र के दर्जीपुर गांव का है, जहां सुबह लगभग 8 बजे अचानक गोली चलने की आवाज से अफरातफरी मच गई और गांव के लोग डर वश पहले तो घटनास्थल पर नहीं गये, लेकिन लोग जब घटना स्थल पर पहुंचे वहां का नज़ारा देख गांव वालों के होश उड़ गए , जमीन पर पड़े जय प्रकाश की गोली लगने से मौत हो चुकी थी।

जमीन के बंटवारे को लेकर कई दिन से चल रहा था विवाद

मामला भाइयों में जमीन बंटवारे का था जिसको लेकर कल शाम से ही विवाद हो रहा था। दर्जी गांव के रहने वाले गुरुचरन यादव के तीन पुत्र ज्ञानप्रकाश, विजय प्रकाश व जय प्रकाश हैं, विजय प्रकाश सेना में जवान है तथा अन्य दोनों भाई घर पर ही रहते हैं। शुक्रवार को पिता गुरुचरन ने तीनों के बीच पूरी जमीन का बंटवारा कर दिया था। बंटवारे के बाद फौजी वापस चला गया। परन्तु ज्ञान प्रकाश जय प्रकाश को जमीन दिये जाने का विरोध कर रहा था और शनिवार को उसी जमीनी विवाद को लेकर दोनों भाइयों में कहा सुनी हो ही रहीं थीं कि अचानक ज्ञान प्रकाश ने जय प्रकाश के सीने में सटाकर असलहे से गोली मार कर फरार हो गया।

गोली की आवाज सुनकर उसके माता पिता घर से बाहर निकले तो जय प्रकाश मरा पड़ा था। मृतक के पिता ने बताया कि हमने अपनी जमीन अपने बेटों में कल ही नाप कर बांट दिया था, लेकिन ज्ञान प्रकाश जबरदस्ती विवाद कर रहा था और आज सुबह जब जय प्रकाश खेत में काम करने जा रहा था तो ज्ञान प्रकाश ने गोली मर दी । बूढ़ी मां ने बताया कि सबके हिस्से की जमीन का बंटवारा कर दिया गया था, लेकिन सुबह जब गोली की आवाज सुनकर बाहर आयी तो अपने बेटे को लिपट गयी।

पुलिस ने शुरू की जांच

गोली मारकर हत्या की सूचना मिलते ही आनन फानन में पहुंची कई थानों की फ़ोर्स मौके पर पहुंच गई। टांडा कोतवाली की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गयी। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी वीके श्रीवास्तव ने बताया कि विवाद की जांच की जा रही है और आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही की जाएगी। फ़िलहाल इस जघन्य हत्या काण्ड से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुयी है , और सबके जबान पर सिर्फ एक ही बात की एक छोटे से जमीन के टुकड़े के लिए भाई की यह करतूत बेहद शर्मनाक है। उधर 80 साल के बूढ़े माता पिता पुत्र की लाश देख बदहवाश नजर आ रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
‘मुस्लिम सपा-कांग्रेस छोड़ ओवैसी के साथ आएंगे’, ओपी राजभर का गठबंधन पर बड़ा बयान, बोले- दलित समाज चंद्रशेखर आजाद के साथ होगा खड़ा

‘अखिलेश सत्ता में आए तो मंदिर में नमाज पढ़वा देंगे’, राजभर का हमला, अयोध्या को लेकर किए गए वादे पर घेरा

‘अखिलेश डूबती हुई नैया है’, ओम प्रकाश राजभर ने सपा के साथ गठबंधन की संभावना को किया खारिज

‘मुसलमान कब तक सपा का झंडा ढोएंगे’, ओम प्रकाश राजभर ने असदुद्दीन ओवैसी का किया समर्थन, बोले- अब AIMIM मैदान में उतरें

’20 करोड़ की गाड़ी से गरीबों और दलितों पर हाथ हिलाएंगे!’ अखिलेश की ‘PDA यात्रा’ पर ओम प्रकाश राजभर का करारा तंज