अम्बेडकर नगर

बिस्कुट खरीदने गई नाबालिग के साथ दुकानदार ने किया दुष्कर्म

बिस्कुट खरीदने गई नाबालिग के साथ दुकानदार ने किया दुष्कर्म  
2 min read
rape
बिस्कुट खरीदने गई नाबालिग के साथ दुकानदार ने किया दुष्कर्म

अम्बेडकर नगर. दुकानदार से बिस्कुट खरीदने गयी नाबालिग बालिका को घर के अन्दर खींच कर उसके साथ दुराचार किया। कोतवाली पुलिस ने जांच के बाद गुरुवार को घटना के दूसरे दिन दुराचार व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी फरार बताया जा रहा है। मामला नगर के मुहल्ला हयातगंज का है।


बीते बुधवार को दिन में एक बजे उक्त मुहल्ले में पड़ोस की ही एक 13 वर्षीय बालिका दोपहर में एक बजे मुहल्ले में दुकान कर रहे प्रीतम वर्मा पुत्र ओमप्रकाश वर्मा के यहां बिस्कुट खरीदने गयी थी कि दोपहर में सन्नाटे का फायदा उठाकर प्रीतम वर्मा ने बालिका का मुंह दबाकर उसे घर के अन्दर खींच ले गया और उसके साथ जबरिया दुराचार किया। बालिका दो घंटे तक घर नहीं पंहुची तो परिजन उसकी तलाश करने लगे।

मां को सुनाई आपबीती

घटना के दिन करीब तीन बजे बालिका घर पहुंची और अपनी मां को बताया कि प्रीतम ने उसके साथ गलत काम किया है। परिजन प्रीतम के घर पहुंचे कि इसके पूर्व उसका भाई मामले की जानकारी पा कर उसे भगा चुका था। बालिका की मां ने बीते बुधवार की शाम को ही कोतवाली पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने गुरुवार को जांच के बाद धारा 376 व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर बालिका को चिकित्सीय परीक्षण के लिये भेजा है।

इस दुस्साहसिक वारदात से लोग सकते में

जिस जगह की यह घटना है, वह शहर का सबसे प्रमुख क्षेत्र चौक घंटाघर का मुख्य बाजार है। इसी मुहल्ले की रहने वाली 13 साल की नाबालिग बिस्कुट खरीदने के लिए आरोपी के दुकान पर गई थी, जहां दुकानदार ने मौका पाकर उसे दुकान के अंदर ले गया और उसके साथ दुराचार कर डाला। घटना का खुलासा होने के बाद से लोग सकते में हैं। वहीं पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद से ही आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Published on:
22 Jun 2018 02:59 pm
Also Read
View All
’20 करोड़ की गाड़ी से गरीबों और दलितों पर हाथ हिलाएंगे!’ अखिलेश की ‘PDA यात्रा’ पर ओम प्रकाश राजभर का करारा तंज

UP Digital Labour Chowk App: अब काम के लिए भटकने की जरूरत नहीं, मोबाइल पर ही मिलेगा आपकी योग्यता के हिसाब से रोजगार

‘आम आदमी न्याय के लिए किस दरवाजे पर दस्तक दे’, IPS की मां की हत्या पर चंद्रशेखर आजाद ने उठाए सवाल

सीनियर IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या को लेकर मायावती ने उठाए सवाल! बोलीं- आमजन की सुरक्षा का क्या होगा?

IPS अधिकारी आशुतोष मिश्रा की मां की मौत पर नया अपडेट, पोस्टमार्टम में विसरा प्रिजर्व; हार्ट जांच से खुलेगा मौत का राज