अम्बेडकर नगर

लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले अम्बेडकरनगर में बनाए गए यह नियम, ऐसा काम करने पर होगी कार्यवाही

रिजल्ट से एक दिन पहले मतगणना को लेकर अम्बेडकर नगर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं
less than 1 minute read
loksabha chunav
लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले अम्बेडकरनगर में बनाए गए यह नियम, ऐसा काम करने पर होगी कार्यवाही

अम्बेडकर नगर. गुरुवार को लोकसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान किया जाएगा। रिजल्ट से एक दिन पहले मतगणना को लेकर अम्बेडकर नगर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश के आधार पर मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि मीडिया कर्मियों के अलावा किसी को भी मतगणना स्थल पर मोबाइल या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने से प्रतिबंधित किया गया है।

ईवीएम को लेकरफवाह फैलाने वालों पर होगी बड़ी कार्यवाही

ईवीएम मशीनों को लेकर उड़ रही अफवाहों के बारे में जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अगर ईवीएम को लेकर किसी तरह की अफवाह फैलाता है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि 14 प्रतिशत ईवीएम मशीनों का प्रयोग नही किया गया है, जिसको कलेक्ट्रेट के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखने का निर्देश दिया गया है, जिससे मतगणना स्थल से गणना के बाद खाली होने वाले ईवीएम को सुरक्षित रखा जा सके। जिलाधिकारी ने बताया कि इसको लेकर किसी तरह की गलतफहमी न हो, इसके लिए सभी प्रत्याशियों को भी लिखित सूचना दी गई है।

एक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

ईवीएम को लेकर सारी विपक्षी पार्टियां जिस तरह से लामबंद होकर निर्वाचन आयोग पर ही हमला बोल रही है। इसी क्रम में कई अतिउत्साही सिरफिरों द्वारा सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डाला जा रहा है। ऐसे ही एक भड़काऊ पोस्ट को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर पुलिस ने कोतवाली अकबरपुर में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

Published on:
22 May 2019 06:22 pm
Also Read
View All
सपा सरकार में खुली नकल, कांग्रेस हरिश्चंद्र नहीं, छात्रों को उकसाकर लात खाने वाले भाग गए, अंबेडकर नगर में बोले ओपी राजभर

UP STF Encounter: 21 मुकदमे, 6 मर्डर और 1 लाख का इनाम, जानिए कौन था डकैत आसिफ उर्फ विक्की छैमार जिसे STF ने मार गिराया

‘जैसे टूटी शिवसेना-TMC, वैसे ही खत्म होगी समाजवादी पार्टी’, मंत्री ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश पर बड़ा हमला

ऐसे बेटे से रिश्ता नहीं, एनकाउंटर में मारे गए हत्यारे का शव लेने से परिवार पीछे हटा, इमाम ने भी ठुकराया

सिलबट्टे से चार बच्चों की हत्या, नाले में मिली मां की लाश, अंबेडकरनगर में आरोपी आमिर पुलिस एनकाउंटर में ढेर