अम्बेडकर नगर

डाक्टर ने मरीज को मृतक बता डाल दी चादर, फिर हुआ कुछ ऐसा कि…

जिला अस्पताल में एक डाक्टर की ऐसी करतूत सामने आई है जिसे सुनकर लोग अचंभित हो गए।
2 min read
• •
Updated: 21 May 2018, 10:34 AM IST
ambedkar nagar
डाक्टर ने मरीज को मृतक बता डाल दी चादर, फिर हुआ कुछ ऐसा कि...

अम्बेडकर नगर. डाक्टरों को धरती का भगवान समझा जाता है, लेकिन इस पेशे में भी अब गिरावट इस कदर आ गई है कि धरती के ये भगवान अब संदेह की नजरों से देखे जाने लगे हैं। जिला अस्पताल में एक डाक्टर की ऐसी करतूत सामने आई है जिसे सुनकर लोग अचंभित हो गए। जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज का इलाज कर रहे डाक्टर ने उसे मरा बता दिया और उसका मुंह चादर से ढक दिया।


डाक्टर की इस घोषणा के बाद परिवार में हाहाकार मच गया। लोग रोना पीटना शुरू कर दिए, लेकिन इसी बीच परिवार के किसी सदस्य ने मृतक का मुंह देखने के लिए मुंह से चादर हटाया तो हैरान रह गए। जिसे कुछ देर पहले डाक्टर ने मृतक बता दिया था, उसकी तो सांसे चल रही थी। आनन फानन में परिवार के लोग दौड़ कर इसकी जानकारी डाक्टर को दी और डाक्टर ने आकर एक बार फिर इस मरीज का इलाज शुरू किया। हालांकि इलाज के दौरान ही थोड़ी देर बाद ही मरीज वास्तव में मर गया, लेकिन जिन्दा रहते ही उसे मृत बताने वाले डाक्टर की यह करतूत लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है।


इस तरह से उजागर हुई डाक्टर की लापरवाही
जानकारी के अनुसार जहांगीर गंज थाना क्षेत्र के जीती गांव निवासी रामू पुत्र हरीलाल की तबियत ख़राब हुई तो परिवार के लोग बेहतर इलाज के लिए गांव से लगभग 40 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय लेकर आये। यहां ज्तोतिबफुले संयुक्त चिकित्सालय में उसे भर्ती करा दिया गया । इलाज चल ही रहा था कि रविवार की दोपहर आकस्मिक ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ0 मुख्तार शेख ने रामू को मृत घोषित कर दिया।


चिकित्सक द्वारा मौत की बात बताये जाने पर परिजन रोने लगे। मृतक का छोटा भाई शव ले जाने के लिए गाड़ी की तलाश में इधर उधर भटकने लगा। इसी बीच मृतक की पत्नी ने पति के ऊपर डाले गये चादर को हटाया तो उसकी सांसे चल रही थी। उसने यह बात चिकित्सक को बताई चिकित्सक द्वारा पुनः उसका इलाज शुरू किया गया लेकिन इलाज शुरू होने के थोड़ी देर बार उसकी मौत हो गई। यही नही चिकित्सक ने दोबारा इलाज शुरू करने के बाद उसका रेफर का कागज भी बना दिया।


पुलिस के इस जवान ने की मदद
डाक्टर द्वारा मरीज की मौत हो जाना बताये जाने के बाद परिवार में जहां कोहराम मचा हुआ था, वहीँ आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण इस परिवार के सामने और भी समस्या खड़ी हो गई थी । परिजनों की आर्थिक स्थिति सही न होने के कारण वे शव को ले जाने के लिए गाड़ियों की तलाश में इधर उधर भटकते रहे । इसी बीच कोतवाली अकबरपुर में तैनात सिपाही दीपचंद यादव ने आगे बढ़कर इस परिवार का काफी सहयोग किया । सिपाही ने न सिर्फ इस परिवार के लिए गाडी की व्यवस्था कराई बल्कि आर्थिक मदद भी की ।

Published on:
Also Read
View All
‘मुस्लिम सपा-कांग्रेस छोड़ ओवैसी के साथ आएंगे’, ओपी राजभर का गठबंधन पर बड़ा बयान, बोले- दलित समाज चंद्रशेखर आजाद के साथ होगा खड़ा

‘अखिलेश सत्ता में आए तो मंदिर में नमाज पढ़वा देंगे’, राजभर का हमला, अयोध्या को लेकर किए गए वादे पर घेरा

‘अखिलेश डूबती हुई नैया है’, ओम प्रकाश राजभर ने सपा के साथ गठबंधन की संभावना को किया खारिज

‘मुसलमान कब तक सपा का झंडा ढोएंगे’, ओम प्रकाश राजभर ने असदुद्दीन ओवैसी का किया समर्थन, बोले- अब AIMIM मैदान में उतरें

’20 करोड़ की गाड़ी से गरीबों और दलितों पर हाथ हिलाएंगे!’ अखिलेश की ‘PDA यात्रा’ पर ओम प्रकाश राजभर का करारा तंज