अम्बेडकर नगर

‘मुसलमान कब तक सपा का झंडा ढोएंगे’, ओम प्रकाश राजभर ने असदुद्दीन ओवैसी का किया समर्थन, बोले- अब AIMIM मैदान में उतरें

Om Prakash Rajbhar: उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने असदुद्दीन ओवैसी का समर्थन किया। उन्होंने मुसलमानों से ओवैसी की पार्टी AIMIM का झंडा लेकर मैदान में उतरने की अपील की। साथ ही सवाल उठाया कि मुसलमान कब तक समाजवादी पार्टी का झंडा उठाते रहेंगे।
2 min read
OP Rajbhar, Asaduddin Owaisi, Samajwadi Party, Akhilesh Yadav, UP Politics, Muslim Vote Bank, AIMIM
कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर (PC: IANS)

UP Political News:उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल बनने के साथ ही नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। अंबेडकर नगर में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने मुसलमानों और समाजवादी पार्टी को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी जो कुछ भी कहते हैं, वह सही है। ओपी राजभर ने मुसलमानों से सवाल किया कि वे कब तक समाजवादी पार्टी का झंडा ढोते और कब तक कालीन बिछाते रहेंगे। ओपी राजभर ने कहा कि ओवैसी की पार्टी AIMIM का झंडा लेकर मैदान में उतरें। वहीं, राजभर ने राम मंदिर को लेकर उन्होंने कहा कि आम वर्ग के लोगों ने भाजपा को सत्ता में लाने के लिए मेहनत की थी।

सपा पर मुस्लिम वोटों की राजनीति का आरोप

रविवार को आजमगढ़ में हुई रैली में ओवैसी ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि मुसलमानों ने दो-तीन पीढ़ियों तक सपा का साथ दिया, लेकिन इससे उनका नुकसान हुआ। उन्होंने सवाल उठाया कि सपा ने आजमगढ़ के लिए क्या किया और शिबली कॉलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा क्यों नहीं दिलाया।

ओवैसी ने कहा कि अब मुसलमान दूसरों को नेता बनाने के बजाय खुद नेतृत्व करना चाहते हैं। वे सत्ता में अपनी हिस्सेदारी चाहते हैं। उनके मुताबिक, समाजवादी पार्टी इस बदलाव को समझ नहीं पा रही है। उन्होंने साल 2014, 2017, 2019, 2022 और 2024 के चुनावों का जिक्र करते हुए सपा की चुनावी रणनीति पर सवाल उठाए। ओवैसी ने कहा कि इन सभी चुनावों में सपा हार गई। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक दल वोट की राजनीति करते हैं, लेकिन अब हालात बदल रहे हैं।

'चुनाव आयोग का नाम बदलकर, प्रधानमंत्री जिताओ कमीशन कर देना चाहिए'

ओवैसी ने सपा, भाजपा और कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह उत्तर प्रदेश में हुकूमत करने नहीं, बल्कि लोगों को नेता बनाने आए हैं। चुनाव आयोग पर तंज कसते हुए ओवैसी ने कहा कि जिस तरह जेवर एयरपोर्ट का नाम बदला गया, उसी तरह चुनाव आयोग का नाम बदलकर ‘प्रधानमंत्री जिताओ कमीशन’ कर देना चाहिए।

योगी संभल और अखिलेश गोरखपुर से लड़ें चुनाव

अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती के बीच असदुद्दीन ओवैसी ने सीएम योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव को दूसरी सीटों से चुनाव लड़ने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि योगी संभल और अखिलेश गोरखपुर से चुनाव लड़कर दिखाएं। ओवैसी ने दावा किया कि जनता और एआईएमआईएम दोनों जगह उन्हें हरा देगी।

ओवैसी ने आरोप लगाया कि योगी और अखिलेश के बीच सेटिंग हो चुकी है। उन्होंने कहा कि दोनों नेता अयोध्या को फुटबॉल की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। ओवैसी ने अयोध्या में पैसे की कथित हेराफेरी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि चंदे को लेकर एसआईटी की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई। उनके मुताबिक, मामले में पकड़े गए लोगों को जमानत मिलने वाली है, लेकिन इसके बावजूद इस मुद्दे पर राजनीति की जा रही है।

योगी सरकार के कामकाज पर भी उठाए सवाल

ओवैसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए दावा किया कि साल 2024 में 108 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया एयरपोर्ट आठ महीने में बंद हो गया। उन्होंने यह भी कहा कि 900 करोड़ रुपये की लागत से विश्वविद्यालय बनाया गया, लेकिन अब तक छात्रवृत्ति नहीं मिली। ओवैसी ने लोगों से मतदाता सूची में अपना नाम जांचने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि किसी का नाम सूची में नहीं है तो वह फार्म-6 भरकर पंजीकरण कराए। ओवैसी के मुताबिक, एआईएमआईएम लोगों को नेतृत्व का अवसर देना चाहती है।

Updated on:
12 Oct 2026 11:56 am
Published on:
12 Oct 2026 11:07 am
Also Read
View All
’20 करोड़ की गाड़ी से गरीबों और दलितों पर हाथ हिलाएंगे!’ अखिलेश की ‘PDA यात्रा’ पर ओम प्रकाश राजभर का करारा तंज

UP Digital Labour Chowk App: अब काम के लिए भटकने की जरूरत नहीं, मोबाइल पर ही मिलेगा आपकी योग्यता के हिसाब से रोजगार

‘आम आदमी न्याय के लिए किस दरवाजे पर दस्तक दे’, IPS की मां की हत्या पर चंद्रशेखर आजाद ने उठाए सवाल

सीनियर IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या को लेकर मायावती ने उठाए सवाल! बोलीं- आमजन की सुरक्षा का क्या होगा?

IPS अधिकारी आशुतोष मिश्रा की मां की मौत पर नया अपडेट, पोस्टमार्टम में विसरा प्रिजर्व; हार्ट जांच से खुलेगा मौत का राज