UP By Election 2024: अंबेडकर नगर जिले की कटेहरी विधानसभा सीट का 66 साल पुराना इतिहास है। 1962 में अस्तित्व में आई इस सीट पर वर्ष 1991 में बीजेपी ने अपनी जीत दर्ज कराई थी। इसके बाद से अब तक इस सीट पर बसपा और सपा के उम्मीदवार जीतते रहे है। कभी माया के खास रहे पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद पर बीजेपी ने इस बार दांव लगाया है। इस बार क्या है, यहां के राजनीतिक समीकरण
UP By Election 2024: अंबेडकर नगर जिले की कटेहरी विधानसभा सीट पर वर्ष 1991 को छोड़ दिया जाए। तो बीजेपी यहां से जीत दर्ज नहीं करा सकी। इस बार उपचुनाव में बीजेपी ने जातीय समीकरण साधते हुए कभी मायावती के खास रहे दिग्गज नेता पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद को चुनाव मैदान में उतारा है। जिससे यहां का मुकाबला काफी रोचक हो गया है। लोगों की माने तो यहां पर इस बार बीजेपी और सपा के बीच सीधी टक्कर होने की संभावना जताई जा रही है।
UP By Election 2024: अंबेडकर नगर की कटेहरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में तीनों प्रमुख दलों ने ओबीसी प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है। इनमें बीजेपी ने बसपा सरकार में पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद को अपना प्रत्याशी बनाया है। जबकि सपा ने शोभावती वर्मा और बसपा ने अमित वर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है। इस सीट पर कुर्मी और निषाद जाति के वोटर लगभग बराबर की संख्या में हैं। दोनों ओबीसी जातियों में गठजोड़ न हो शायद इसलिए बीजेपी ने ये फैसला लिया है। बीजेपी ने पिछले चुनावों से सबक लेते हुए जातिगत समीकरण को साधने की कोशिश की है। जिसकी वजह से इस सीट पर उपचुनाव में मुकाबला काफी दिलचस्प दिख रहा है।
कटेहरी विधानसभा वर्ष 1962 में अस्तित्व में आई थी।तब से अब तक इस विधानसभा क्षेत्र में 16 सामान्य चुनाव हो चुके हैं। यहां पर बीजेपी ने सिर्फ एक बार वर्ष 1991 में अपनी जीत दर्ज की थी। 1962 से लेकर अब तक के चुनाव परिणाम पर नजर डालें तो वर्ष 1962 में निर्दल महादेव,1967 में कांग्रेस के राम नारायण, 1969 कांग्रेस के भगवती प्रसाद शुक्ल, 1974 में कांग्रेस के भगवती प्रसाद शुक्ल, 1977 में जनता पार्टी के रविन्द्र नाथ तिवारी, 1980 में कांग्रेस के जिया राम शुक्ल, 1985 में जनता दल के रविन्द्र नाथ तिवारी, 1989 में जनता दल के रविन्द्र नाथ तिवारी, 1991 में भाजपा के अनिल तिवारी, 1993 में बसपा के राम देव वर्मा, 1996 में बसपा के धर्मराज निषाद, 2002 में बसपा के धर्मराज, 2007 में बसपा के धर्मराज निषाद, 2012 में सपा के शंखलाल मांझी, 2017 में बसपा के लालजी वर्मा और 2022 में सपा के लालजी वर्मा विधायक चुने गए थे। उनके अंबेडकर नगर से सांसद चुने जाने के बाद यह सीट खाली हुई थी।
अंबेडकर नगर जिले की कटेहरी विधानसभा चुनाव की बात करें तो यहां बीते करीब चार चुनाव से जातीय समीकरण हावी रहा है। यहां पर कुल मतदाताओं की संख्या 400875 है।
जिसमें 210568 पुरुष, 190306 महिला तथा एक थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। वहीं 18 से 19 साल के 7667 युवा मतदाता है। यहां पर कुल मतदान केदो की संख्या 280 है। इन 280 मतदान केंद्रों को मिलाकर 425 मतदेय स्थलों पर चुनाव होगा।
अंबेडकर नगर की कटेहरी विधानसभा सीट पर सबसे अधिक जनसंख्या अनुसूचित जाति के मतदाता की है। दूसरे नंबर पर यहां ब्राह्मण मतदाता है। जबकि कुर्मी और निषाद जाति के वोटर लगभग बराबर की संख्या में हैं। यहां ब्राह्मण 50 हजार क्षत्रिय 30 हजार, अनुसूचित जाति 95 हजार, कुर्मी 47 हजार मुस्लिम 40 हजार, यादव 22 हजार निषाद 30 हजार, मौर्य 10 हजार, राजभर 20 हजार, बनिया 15 हजार, पाल 7 हजार, कुम्हार 6 हजार, नाइ 8 हजार, चौहान 5हजार, विश्वकर्मा 4000 हजार, अन्य 10285