6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अम्बेडकरनगर के पुरू ने IAS में लाया 86 रैंक, दो बार दे चुके थे इंटरव्यू…तीसरे प्रयास में साकार किए सपना

अम्बेडकरनगर जिले के महरुआ निवासी पुरु दुबे ने IAS की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक AIR 86 हासिल कर छोटे से जिले का नाम बढ़ा दिया। पुरू इसके पहले दो बार इंटरव्यू तक पहुंचे थे उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में सफलता हासिल करते हुए सिविल सेवा के लक्ष्य को भेद दिए। उनकी सफलता से इस […]

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, IAS results

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, पुरू बने IAS

अम्बेडकरनगर जिले के महरुआ निवासी पुरु दुबे ने IAS की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक AIR 86 हासिल कर छोटे से जिले का नाम बढ़ा दिया। पुरू इसके पहले दो बार इंटरव्यू तक पहुंचे थे उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में सफलता हासिल करते हुए सिविल सेवा के लक्ष्य को भेद दिए। उनकी सफलता से इस जिले के युवाओं को नई प्रेरणा मिलेगी।

घर का माहौल शैक्षिक , पिता हैं प्रधानाध्यापक

पुरु दुबे अम्बेडकरनगर जिले के महरुआ क्षेत्र के निवासी हैं, उनके पिता रतनसेन इंटर कॉलेज, बांसी सिद्धार्थनगर में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान समय में वह दिल्ली में रहकर अपनी तैयारी कर रहे थे, उनकी इस सफलता से परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।

IIT BHU से हैं बीटेक, दो बार दे चुके थे इंटरव्यू

पुरु की प्रारंभिक शिक्षा अम्बेडकरनगर के अकबरपुर स्थित सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज से हुई है, इसके बाद काशी हिंदू विश्वविद्यालय (IIT BHU) से पढ़ाई पूरी की। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य तय कर लिया था और उसी दिशा में लगातार मेहनत करते रहे।

पुरु दुबे UPSC परीक्षा में इससे पहले दो बार इंटरव्यू दिया था लेकिन अंतिम चयन नहीं हो सका। इसके बावजूद वे निराश नहीं हुए और तीसरे प्रयास में कड़ी मेहनत और लगन के साथ तैयारी जारी रखी। इस बार उन्होंने ऑल इंडिया रैंक AIR 86 हासिल कर अपने सपने को साकार किए।

बड़ी खबरें

View All

अम्बेडकर नगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग