अम्बेडकर नगर

इन युवाओं ने किया ऐसा काम कि होने लगी चर्चा, अखिलेश यादव सम्मान से किया गया सम्मानित

उत्तर प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय भी यहां शामिल हुए।
2 min read
Samajwadi Blood donation
Samajwadi Blood donation

अम्बेडकर नगर. कटेहरी विधानसभा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 46वें जन्मोत्सव कार्यक्रम में 82 नौजवानों ने रक्तदान किया और 110 नौजवानों ने पंजिकरण करवाया। रक्तदान कार्यक्रम में जनेश्वर मिश्र सेवा फॉउंडेशन के अध्यक्ष डॉ आशीष पाण्डेय दीपू ने रक्तदान कर शुभारंभ किया।

युवाओं को बताए गए समाजवाद के गुण-

रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय शामिल हुए। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं और डॉ लोहिया जी की धरती हमेशा से समर्पण की धरती रही है। उन्होंने कहा कि श्रवण कुमार और डॉ लोहिया ने सदैव अपना जीवन सेवा और समर्पण में लगाया। आज के नौजवानों को उनके पद चिन्हों पर चलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि रक्तदान पुण्य का कार्य है और हर युवा को रक्तदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। मुख्य अथिति ने डॉ आशीष पाण्डेय दीपू के रक्तदान के क्षेत्र में अखिलेश रक्त सेवा मुहिम की जमकर तारीफ किया। उन्होंने रक्तदान किये हुए 82 नौजवानों को सम्मान पत्र देकर प्रोत्साहित किया।

इन युवाओं ने दिखाया जज्बा-

विशाल रक्तदान शिविर में जिन युवाओं ने सहयोग दिया उसमे प्रमुख रूप से वीरेश पाण्डेय, अभिनव चतुर्वेदी, पवन यादव, मो शाहिक, आचार्य हनुमान प्रसाद पाण्डेय, दिनेश वर्मा को 5 बार से ज्यादा रक्तदान करने पर अखिलेश रक्त सेवा सम्मान से नवाजा गया। मुख्य अथिति ने टुल्लन बुआ और बाबू राम यादव को अखिलेश यादव सम्मान से सम्मानित किया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री राम मूर्ति वर्मा, जिलाध्यक्ष अम्बेडकर नगर/विधान परिषद सदस्य हीरा लाल यादव, पूर्व विधायक अजीमुल हक पहलवान, पूर्व सभापति राम सकल यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रणविजय सिंह, प्रदेश सचिव पूर्व विधायक जय शंकर पाण्डेय, विधानसभा अध्यक्ष दिनेश सिंह, मुकेश सिंह, जय कुमार वर्मा, पवन यादव, दया राम दुबे, अनिल पाण्डेय, जगदम्बा यादव, हरि शंकर यादव फौजी, दिनेश वर्मा, प्रवेश यादव,अम्बरीष दुबे पिंकू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Published on:
05 Jul 2018 10:57 pm
Also Read
View All
‘आम आदमी न्याय के लिए किस दरवाजे पर दस्तक दे’, IPS की मां की हत्या पर चंद्रशेखर आजाद ने उठाए सवाल

सीनियर IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या को लेकर मायावती ने उठाए सवाल! बोलीं- आमजन की सुरक्षा का क्या होगा?

IPS अधिकारी आशुतोष मिश्रा की मां की मौत पर नया अपडेट, पोस्टमार्टम में विसरा प्रिजर्व; हार्ट जांच से खुलेगा मौत का राज

सपा सरकार में खुली नकल, कांग्रेस हरिश्चंद्र नहीं, छात्रों को उकसाकर लात खाने वाले भाग गए, अंबेडकर नगर में बोले ओपी राजभर

UP STF Encounter: 21 मुकदमे, 6 मर्डर और 1 लाख का इनाम, जानिए कौन था डकैत आसिफ उर्फ विक्की छैमार जिसे STF ने मार गिराया