अंबिकापुर

3rd Phase Voting 2024: सरगुजा में सुबह 9 बजे तक हुई 13.63 प्रतिशत वोटिंग, इस विस क्षेत्र में हुआ हुआ सबसे अधिक मतदान

0 वोटिंग के लिए मतदाताओं की सुबह 6 बजे से ही मतदान केंद्रों में लगी है कतारें, शुरुआती 2 घंटे कितनी वोटिंग हुई, प्रशासन से शेयर की जानकारी
less than 1 minute read
Ambikapur MLA voting with family

अंबिकापुर. सरगुजा लोकसभा सीट पर भाजपा के चिंतामणि महाराज व कांग्रेस की शशि सिंह के बीच सीधी टक्कर है। सुबह 7 बजे से शुरु हुई वोटिंग में मतदाताओं में खासा उत्साह दिखा। यही वजह है कि शुरुआती 2 घंटे में ही यानी 9 बजे तक यहां 13.63 प्रतिशत मतदान हो गया। अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने जहां अपनी मां समेत पूरे परिवार के साथ वोटिंग की। वहीं एसपी विजय अग्रवाल ने भी वोटिंग कर लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेने सभी से अपील की।


सरगुजा लोकसभा सीट में 8 विधानसभा आता है। शुरुआती 2 घंटे में सबसे अधिक मतदान प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में हुई। यहां का मतदान प्रतिशत 16.84 प्रतिशत रहा, जबकि सबसे कम लुंड्रा विधानसभा क्षेत्र में 8.5 प्रतिशत वोटिंग हुई।

इसके अलावा प्रतापपुर विस क्षेत्र में 16.54, भटगांव में 14.25 प्रतिशत, सामरी में 15.58, सीतापुर में 14.27, रामानुजगंज में 12.46 तथा अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र में 10.1 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

Updated on:
07 May 2024 10:22 am
Published on:
07 May 2024 10:21 am
Also Read
View All
Elephants in Surguja: 12 हाथियों के दल ने मचाया उत्पात, 2 मकान तोड़े, रौंद डाली फसल, मिलने पहुंचे मंत्री राजेश अग्रवाल

Surguja Road Accident: सडक़ हादसे में 2 चचेरे भाइयों समेत 3 लोगों की मौत, सडक़ पर खड़े ट्रेलर से टकरा गई तेज रफ्तार बाइक

Surajpur Double Murder Case: प्रधान आरक्षक की पत्नी को 33 तो बेटी को 28 बार मारा था चाकू, मिली फांसी की सजा, पुलिस परिवार ने मनाई दिवाली

Attack on Surajpur Police: आरोपियों को पकडऩे गई पुलिस टीम पर हमला, घेरकर ASI और आरक्षक को पीटा, बनाया बंधक

Surajpur Double Murder Case: जेल अधीक्षक बोले- मृत्युदंड की सजा मिलने के बाद मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के चेहरे पर दिखा भय, मुस्कुराते हुए दिया था पोज