अंबिकापुर

Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Road accident: बाइक से घर लौटने के दौरान हुआ हादसा, छात्रा की मौत से पिता का रो-रोकर बुरा हाल, बाइक को टक्कर मारने के बाद सडक़ किनारे मकान में घुसा ट्रैक्टर
2 min read
Girl student died in road accident
Surajpur road Accident, ट्रैक्टर जिसने छात्रा को कुचला (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केशवनगर में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा की मौत (Girl student died in road accident) हो गई। इससे उसके परिजनों में मातम पसरा हुआ है। दरअसल छात्रा अपने पिता के साथ बाइक पर सवार होकर पैरेंट्स मीटिंग में शामिल होने शुक्रवार की सुबह सूरजपुर से बिश्रामपुर आई थी। दोपहर करीब 12 बजे स्कूल से लौटने के दौरान सामने जा रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के दौरान वाहन से अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में ट्रैक्टर का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि पिता व अन्य लोगों द्वारा उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मौत से पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

सूरजपुर के नवापारा निवासी रिद्धिमा जैन पिता पंकज जैन 13 वर्ष बिश्रामपुर स्थित कार्मेल कान्वेंट स्कूल में पढ़ाई करती थी। शुक्रवार को वह पैरेंट्स मीटिंग में शामिल होने अपने पिता के साथ बाइक पर सवार होकर स्कूल गई थी। दोपहर करीब 12 बजे पिता-पुत्री घर लौट रहे थे।

वे बिश्रामपुर-सूरजपुर के बीच ग्राम केशवनगर में एनएच पर सामने जा रहे गिट्टी लोड ट्रैक्टर (Tractor collided bike) को क्रॉस कर ही रहे थे कि अचानक ट्रैक्टर चालक ने वाहन मोड़ दिया, इससे पिता-पुत्री की बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। इस दौरान बाइक से अनियंत्रित होकर सडक़ पर गिरी रिद्धिमा का सिर ट्रैक्टर के पहियों के नीचे आ गया और कुचल जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में पिता को भी हल्की चोटें आईं। वह रिद्धिमा को देख सडक़ पर ही बिलख-बिलखकर रोने लगा। इधर बाइक को टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर सडक़ किनारे स्थित मकान में जा घुसा।

Road accident: सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इधर छात्रा को ट्रैक्टर के नीचे से निकालकर पिता समेत अन्य लोगों द्वारा तत्काल बिश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टर ने उसे मृत (Girl student death) घोषित कर दिया।

यह खबर जैसे ही सूरजपुर स्थित छात्रा के गृहग्राम पहुंची, वहां मां समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इधर पुलिस ने मकान में जा घुसे ट्रैक्टर को क्रेन की मदद से बाहर निकलवाया और जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Updated on:
16 Oct 2026 04:10 pm
Published on:
16 Oct 2026 03:35 pm
Also Read
View All