अंबिकापुर

16 वर्षीय बेटी को घर पर अकेला छोड़ बाहर गए थे माता-पिता, लौटे तो बेड पर मिली इस हाल में, जब पता चली ये बात तो…

Daughter suicide : आवाज लगाकर हिलाया-डुलाया लेकिन कुछ बोल न सकी बेटी, किस कारण से उठाया ऐसा माता-पिता को भी नहीं पता
2 min read
Daughter suicide
Girl suicide to eat poison

अंबिकापुर. 16 वर्षीय बेटी को घर पर अकेला छोड़कर 12 जुलाई को उसके माता-पिता खेत में काम करने गए थे। दोपहर बाद जब घर लौटे तो देखा कि बेटी (Daughter suicide) बेड पर सो रही है। उन्होंने उसे आवाज देकर हिलाया-डुलाया लेकिन कुछ नहीं बोली। फिर उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

यहां डॉक्टरों ने जहर सेवन के बारे में बताया तो वे सन्न रह गए। गंभीर हालत में उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां इलाज के दौरान सोमवार की सुबह उसकी मौत (Daughter suicide) हो गई। बेटी की मौत से माता-पिता सदमे में हैं।


घटना सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना अंतर्गत ग्राम डहोली की है। पुष्पलता प्रजापति पिता किशुन प्रजापति 16 वर्ष ने 12 जुलाई की दोपहर जहर सेवन (Daughter suicide) कर लिया था। किशोरी इस दौरान घर पर अकेली थी, उसके माता-पिता खेत गए हुए थे। जब माता-पिता वापस लौटे तो देखा कि बेटी सोई हुई है।

मां ने उसे उठाया लेकिन वह नहीं उठी। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए लुंड्रा अस्पताल लेकर गए। उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया। परिजन पीडि़ता को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिए। यहां डॉक्टरों ने बताया कि उसने जहर सेवन (Daughter suicide) कर लिया है।


दो दिन बाद तोड़ दिया दम
दो दिनों तक उसका इलाज चलता रहा लेकिन हालत सुधरने की बजाय बिगड़ती चली गई। अंतत: सोमवार की सुबह उसने दम तोड़ (Daughter suicide) दिया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

सरगुजा जिले की क्राइम से संबंधित खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Crime in ambikapur

Published on:
15 Jul 2019 07:25 pm
Also Read
View All
Ambikapur Fraud Case: 1000 रुपए देकर कपड़ा व्यवसायी को लगाया 10.28 लाख का फटका, व्हाट्सएप ग्रुप में जोडक़र लड़कियों ने किया खेला

Ambikapur News: सहायक पोस्टमास्टर ने महिला के खाते से उड़ाए 14 लाख रुपए, पासबुक अपडेट कराने पर हुआ पर्दाफाश

Ambikapur News: छात्रा की आत्महत्या मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, कर रहा था ब्लैकमेल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पार्टी से किया निलंबित

Ambikapur News: कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, जीजा बोला- चैट, वीडियो दिखाने की बात कहकर NSUI नेता कर रहा था ब्लैकमेल, ABVP ने घेरा थाना

Surguja Hemp Smuggling: थार और लग्जरी कार का फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने किया पीछा, गन्ने के खेत से 2 तस्कर गिरफ्तार, मिला 69 लाख का गांजा, See Video