अंबिकापुर

खाना खाकर सोने गई थी 17 वर्षीय बेटी, आधी रात उसके कमरे का दरवाजा खुला देख पिता पहुंचा तो…

लघुशंका करने उठा था पिता तो खुला था बेटी के कमरे का दरवाजा, बिस्तर पर बेटी को न देखकर (Daughter missing) सुबह किया ये काम
less than 1 minute read
Daughter missing
Daughter missing

अंबिकापुर. 17 वर्षीय एक किशोरी 3 दिन पूर्व रात में माता-पिता के साथ खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई। आधी रात पिता की नींद खुली तो वह लघुशंका करने जाने लगा। इसी बीच उसकी नजर बेटी के कमरे की ओर गई, उसने देखा तो दरवाजा खुला था। जब वह भीतर गया तो बेटी वहां से नदारद (Daughter missing) थी।

काफी खोजबीन के बाद भी बेटी नहीं मिली तो उसने सुबह एक युवक के खिलाफ मामले की नामजद रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी को युवक भगा (Daughter missing) ले गया है। पुलिस युवक की खोजबीन में जुटी है।


अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाष नगर निवासी एक 17 वर्षीय किशोरी 7 July की देर रात अपने घर से लापता हो गई। किशोरी के पिता ने थाने में शिकायत की है कि रविवार की रात करीब 3 वह बाथरूम करने के लिए उठा। उसने देखा कि किशोरी के कमरे का दरवाजा खुला है।

जब पिता ने उसके कमरे में जाकर देखा तो बेटी कमरे से गायब (Daughter missing) थी। इसके बाद परिजन ने आसपास के इलाके में किशोरी की काफी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिली।


युवक के खिलाफ दर्ज कराई नामजद रिपोर्ट
परिजन का आरोप है कि जशपुर जिले के ग्राम धौरासांड निवासी राकेश सिदार नाम का युवक किशोरी को शादी का झांसा देकर घर से भगा (Daughter missing) ले गया है।

परिजन की शिकायत पर गांधीनगर पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ धारा 363,366 के अपराध दर्ज कर किशोरी और आरोपी की तलाश कर रही है।

Published on:
11 Jul 2019 03:58 pm
Also Read
View All
Chhattisgarh Politics: पार्टी में गुटबाजी पर दीपक बैज बोले- यह भाजपा का प्रोपेगेंडा, उनमें हमसे ज्यादा गुटबाजी है, वे एक गाड़ी में नहीं घूम सकते…

Ambikapur Fraud Case: 1000 रुपए देकर कपड़ा व्यवसायी को लगाया 10.28 लाख का फटका, व्हाट्सएप ग्रुप में जोडक़र लड़कियों ने किया खेला

Ambikapur News: सहायक पोस्टमास्टर ने महिला के खाते से उड़ाए 14 लाख रुपए, पासबुक अपडेट कराने पर हुआ पर्दाफाश

Ambikapur News: छात्रा की आत्महत्या मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, कर रहा था ब्लैकमेल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पार्टी से किया निलंबित

Ambikapur News: कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, जीजा बोला- चैट, वीडियो दिखाने की बात कहकर NSUI नेता कर रहा था ब्लैकमेल, ABVP ने घेरा थाना