अंबिकापुर

आधी रात पिता लघुशंका करने उठा तो खुला था 17 वर्षीय बेटी के कमरे का दरवाजा, भीतर गया तो बिस्तर से…

पिता ने युवक के खिलाफ थाने में नामजद (Daughter missing) दर्ज कराई रिपोर्ट, अपराध दर्ज कर पुलिस युवक की कर रही खोजबीन
less than 1 minute read
Daughter missing
Daughter missing

अंबिकापुर. आधी रात पिता लघुशंका करने उठा तो 17 वर्षीय बेटी के कमरे का दरवाजा खुला था। उसने कमरे में जाकर देखा तो बेटी बिस्तर से गायब (Daughter missing) थी। बेटी की काफी खोजबीन के बाद भी जब वह नहीं मिली तो अगली सुबह वह थाने पहुंचा। उसने एक युवक पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने युवक के खिलाफ अपहरण का अपराध दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है।


अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाषनगर निवासी एक 17 वर्षीय किशोरी रविवार की देर रात अपने घर से लापता हो गई। किशोरी के पिता ने थाने में शिकायत की है कि रविवार की रात करीब 3 वह बाथरूम करने के लिए उठा। उसने देखा कि किशोरी के कमरे का दरवाजा खुला (Daughter missing) है।

जब पिता ने उसके कमरे में जाकर देखा तो बेटी कमरे से गायब (Daughter missing) थी। इसके बाद परिजन ने आसपास के इलाके में किशोरी की काफी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिली।


युवक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
परिजन का आरोप है कि जशपुर जिले के ग्राम धौरासांड निवासी राकेश सिदार नाम का युवक किशोरी को शादी का झांसा देकर घर से भगा ले (Daughter missing) गया है। परिजन की शिकायत पर गांधीनगर पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ धारा 363,366 के अपराध दर्ज कर किशोरी और आरोपी की तलाश कर रही है।

Published on:
09 Jul 2019 09:32 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, जीजा बोला- चैट, वीडियो दिखाने की बात कहकर NSUI नेता कर रहा था ब्लैकमेल, ABVP ने घेरा थाना

Surguja Hemp Smuggling: थार और लग्जरी कार का फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने किया पीछा, गन्ने के खेत से 2 तस्कर गिरफ्तार, मिला 69 लाख का गांजा, See Video

Ambikapur Crime: आईपीएस के बेटे की बेल्ट से पिटाई करने वाले 2 आरोपियों का पुलिस ने शहर में निकाला जुलूस, कहा था- तुम्हारा बाप क्या कर लेगा? देखें Video

Surguja Politics: ‘आप’ के प्रदेश उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष समेत 120 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने दिलाई सदस्यता

Ambikapur roads: सडक़ पर गड्ढे में भरा था पानी, गिर गया स्कूटी सवार, राहगीरों ने निकाला बाहर, देखें Video