अंबिकापुर

2 साल की मासूम बालिका ने चॉकलेट समझकर खा ली टेबल पर रखी आयरन की गोलियां, मौत

Girl child death: तबियत बिगडऩे पर परिजनों द्वारा ले जाया गया अस्पताल, रेफर किए जाने के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ दिया दम
less than 1 minute read
2 साल की मासूम बालिका ने चॉकलेट समझकर खा ली टेबल पर रखी आयरन की गोलियां, मौत
Demo pic

अंबिकापुर. Girl child death: 2 साल की एक मासूम बालिका ने मंगलवार को चॉकलेट समझकर टेबल पर रखी आयरन की गोलियां खा लीं। तबियत बिगडऩे पर उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। यहां से रेफर करने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया, यहां इलाज के दौरान बुधवार की शाम उसकी मौत हो गई।


बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर से लगे ग्राम बेलकुर्ता निवासी अंजु सिंह पिता रामचरण 2 वर्ष 16 जनवरी की दोपहर घर में खेल रही थी। घर में ही टेबल पर आयरन की गोलियां रखी हुई थीं। खेलते-खेलते बालिका वहां पहुंची और आयरन की गोलियां उठाकर खा लीं।

परिजनों ने उसे टैबलेट खाते देखा तो उनके होश उड़ गए। इसी बीच उसकी तबियत बिगड़ गई और परिजन उसे डिंडो अस्पताल ले गए। यहां से डॉक्टरों ने उसे वाड्रफनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया।


इलाज के दौरान मौत
वाड्रफनगर में भी बालिका के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं होने पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान बुधवार की शाम उसकी मौत हो गई। मासूम बेटी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Published on:
18 Jan 2024 08:21 pm
Also Read
View All
Surguja Road Accident: सडक़ हादसे में 2 चचेरे भाइयों समेत 3 लोगों की मौत, सडक़ पर खड़े ट्रेलर से टकरा गई तेज रफ्तार बाइक

Surajpur Double Murder Case: प्रधान आरक्षक की पत्नी को 33 तो बेटी को 28 बार मारा था चाकू, मिली फांसी की सजा, पुलिस परिवार ने मनाई दिवाली

Attack on Surajpur Police: आरोपियों को पकडऩे गई पुलिस टीम पर हमला, घेरकर ASI और आरक्षक को पीटा, बनाया बंधक

Surajpur Double Murder Case: जेल अधीक्षक बोले- मृत्युदंड की सजा मिलने के बाद मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के चेहरे पर दिखा भय, मुस्कुराते हुए दिया था पोज

Double Murder Case: सूरजपुर दोहरा हत्याकांड में कुलदीप साहू समेत 3 को फांसी की सजा, 1 को उम्रकैद, प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की की थी हत्या