अंबिकापुर

दो युवकों को रोड पर गिरा मिला 2 लाख रुपए का सेल्फ चेक, कैश कराने बैंक पहुंचे तो खराब निकली किस्मत

Self Cheque: शहर के वसुंधरा कॉलोनी (Vasundhara Colony) के रास्ते में गिरा मिला था चेक, सेल्फ चेक (Self Cheque) देख युवकों के खुशी का ठिकाना न रहा, चेक के दोनों ओर चेक धारक कर्ता के हस्ताक्षर (Sign) भी किए हुए थे
2 min read
• •
Updated: 27 May 2022, 11:45 PM IST
Self cheque
Self cheque demo

अंबिकापुर. Self Cheque: शहर में घूमने के दौरान 2 युवकों की नजर सडक़ पर गिरे एक कागज पर पड़ी। उन्होंने उठाकर देखा तो 2 लाख रुपए का सेल्फ चेक (Self Cheque) था। चेक के आगे-पीछे हस्ताक्षर भी थे। यह देख दोनों काफी खुश हुए और चेक को कैश कराने सीधे बैंक पहुंच गए। यहां बैंक कर्मचारी (Bank employee) की सुझबूझ से दोनों पकड़े गए। बैंककर्मी ने मौके पर पुलिस बुला लिया, वहीं चेक के खाताधारक को भी बुलाया। युवकों का कहना था कि उन्हें चेक गिरा हुआ मिला है। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।


कथित रूप से २ युवकों को गिरा हुआ 2 लाख रुपये का चेक मिला और वे उसे कैश कराने के लिए अंबिकापुर के भारतीय स्टेट बैंक कलेक्टोरेट ब्रांच में पहुंच गए। मामला दो लाख रुपये का चेक से लेन-देन का था। इसे देखते हुए बैंक के कर्मचारी ने युवकों का हुलिया देख संदेह होने पर चेक लेकर क्यूरी की तो माजरा कुछ और निकला।

इसकी सूचना बैंक की ओर से तत्काल डायल 112 को दी गई और 2 लाख रुपए प्राप्त करने की मंशा से बैंक पहुंचे युवकों को थाने लेकर पुलिस पहुंच गई। बैंक की ओर से संबंधित खाताधारक, जिसके द्वारा चेक काटा गया हो, उसको भी इसकी सूचना दी गई थी। पुलिस मामले की पड़ताल में लगी है।

चेक लेकर बैंक में कैश कराने पहुंचे युवक महुआपारा निवासी कुणाल प्रधान व आयुष का कहना था कि वे घूमते हुए गोधनपुर में स्थित वसुंधरा कॉलोनी की ओर पहुंचे थे, तभी रास्ते में उन्हें मुड़ा हुआ एक कागज नजर आया। इसे उठाकर उन्होंने देखा तो दो लाख रुपए का चेक था। सेल्फ चेक में दो लाख रुपये एंट्री के साथ आगे-पीछे हस्ताक्षर भी किया हुआ था।


कैश कराने पहुंचे लेकिन पकड़े गए
चेक मिलने के बाद दोनों युवक सीधे बैंक (State bank) में कैश कराने पहुंच गए थे। उन्हें विश्वास था कि चेक जारी करने वाले का हस्ताक्षर आगे-पीछे होने के कारण उन्हें दिक्कत नहीं जाएगी और वे चेक में अपना दस्तखत कर आसानी से दो लाख रुपये हासिल कर लेंगे। हालांकि बैंक के कर्मचारी की सावधानी से इनकी मंशा पर पानी फिर गया।

Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत