अंबिकापुर

3 आईएएस ने नन्हीं बेटियों के साथ जमीन पर बैठकर खाया भोजन, परोसी मतदान की थाली

सुपोषित भोज से सजग मतदान का दिया संदेश, निष्पक्ष मतदान कर लोकतंत्र को पोषित करने का लिया संकल्प
less than 1 minute read
IAS sat on the ground and eaten food
3 IAS eaten food with girls

अंबिकापुर. अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर गुरुवार को मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप के तहत 571 गांव के बच्चों, 18 वर्ष से अधिक उम्र की बालिकाओं एवं महिलाओं को 'अक्षय पात्र- मतदान की थाली' परोसी गई।

इस अवसर पर महिलाओं ने संकल्प लिया की जिस प्रकार वे सुपोषित भोज से अपने बालक एवं बालिका के स्वस्थ व उज्जवल भविष्य की कामना करती हैं, उसी प्रकार वो निष्पक्ष मतदान करके लोकतंत्र को पोषित करके देश व प्रदेश के उज्जवल भविष्य के लिए काम करेंगी। इसमें निर्वाचन आयोग के 'लोगो' की तरह थाली परोसी गई।


शहर से लगे ग्राम खैरबार के प्राइमरी स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में नन्हीं बालिकाओं के साथ जमीन पर बैठकर सरगुजा कलक्टर आईएएस डॉ. सारांश मित्तर, जिला पंचायत सीईओ नम्रता गांधी एवं सहायक कलक्टर आकाश छिकारा ने भोजन ग्रहण किया।

इस अवसर पर निर्वाचन आयोग के 'लोगो' की तरह थाली परोसी गई।अधिकारियों के साथ भोजन कर बालिकाओं और वहां मौजूद महिलाओं के चेहरे पर खुशी देखी गई।

Published on:
11 Oct 2018 08:09 pm