अंबिकापुर

धनतेरस से पहले जेवर खरीदने पहुंची थी 3 महिलाएं, दुकानदार ने CCTV देखा तो रह गया हैरान

Shocking: पहनावे से अच्छे घर की दिख रही महिलाओं ने दिया वारदात को अंजाम, दुकानदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा देख महिलाओं की शुरु की खोजबीन, शहर में सक्रिय शातिर महिलाओं का गिरोह आए दिन कर रही वारदात
2 min read
• •
Updated: 19 Oct 2022, 9:49 PM IST
धनतेरस से पहले जेवर खरीदने पहुंची थी 3 महिलाएं, दुकानदार ने CCTV देखा तो रह गया हैरान
3 women theft caught in CCTV

अंबिकापुर. शहर में महिला चोर गिरोह सक्रिय है। शातिर महिलाएं पिछले कुछ दिनों से घरों में घुसकर चोरी, उठाइगिरी जैसी घटना को अंजाम दे रहीं हैं। इधर सरगुजा पुलिस कई तरह के कार्यक्रमों में ही व्यस्त नजर आ रही है। बुधवार को गांधीनगर थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित साईं मंदिर रोड में एक ज्वेलर्स दुकान में ३ महिलाओं ने खरीदारी करने के बहाने उठाईगिरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी दुकान संचालक को कुछ देर बाद पता चली। उसने सीसीटीवी चेक किया तो वह हैरान रह गया। दुकान संचालक की शिकायत पर एएसपी व गांधीनगर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। फिलहाल गांधीनगर पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांधीनगर निवासी कुन्दन सोनी का साईं मंदिर के पास सोनी ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। बुधवार की सुबह करीब 11.30 बजे तीन महिलाएं सोने की लॉकेट खरीदने के नाम पर दुकान में आर्इं। महिलाओं के कहने पर दुकान संचालक लॉकेट दिखाने लगा।

इस दौरान महिलाएं कुछ सामान खरीदीं और मौका पाकर तीन सोने की लॉकेट चोरी कर निकल गईं। महिलाओं को वापस जाने पर दुकान संचालक जब अपना सामान समेटने लगा तो पता चला कि तीन लॉकेट गायब है। इसे देख उसके होश उड़ गए। तीन सोने की लॉकेट की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है।

दुकान संचालक ने मामले की जानकारी 3.15 बजे गांधीनगर पुलिस को दी। सूचना पर एएसपी विवेक शुक्ला, गांधीनगर टीआई कलीम खान ने पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। फिलहाल गांधीनगर पुलिस ने इस मामले में अज्ञात महिलाओं के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


सीसीटीवी में कैद हुईं महिलाएं
दुकान में सीसीटीवी लगा है। सीसीटीवी कैमरे में तीनों महिलाएं कैद भी हुई हैं। वहीं बताया जा रहा है कि दुकान के कुछ दूरी पर लगे दूसरे सीसीटीवी में घटनास्थल के समीप एक कार खड़ी थी। घटना को अंजाम देने के बाद महिलाएं उसी कार में सवार होकर चली गई हैं।


पुलिस रेलवे स्टेशन तक पहुंची
सूचना पर पुलिस ने महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है। उनकी तलाश में पुलिस रेलवे स्टेशन भी गई। आशंका थी कि महिलाएं घटना को अंजाम देने के बाद ट्रेन से बाहर जा सकती हैं।


दो दिन पूर्व महिलाओं द्वारा घर में घुसकर चोरी की वारदात
शहर में पिछले कुछ दिनों से शातिर महिलाओं द्वारा चोरी, उठाईगिरी जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। दो दिन पूर्व शहर के बौरीपारा निवासी पवन लोहिया के घर में दिनदहाड़े दो शातिर महिलाएं घुस कर लैपटॉप व पर्स चोरी की घटना को अंजाम दे चुकीं हैं। पीडि़त द्वारा मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई है।


सरगुजा पुलिस कार्यक्रमों में व्यस्त
शहर में पिछले कुछ दिनों से लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रहीं हंै। पीजी कॉलेज स्थित राजमोहिनी देवी भवन के बगल में पान दुकान में चोरों द्वारा तीन बार ताला तोडक़र चोरी करने की घटना सामने आ चुकी है। इसी तरह शहर में कई छोटी बड़ी चोरी की घटनाएं हो रहीं हंै। वहीं सरगुजा पुलिस विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन करने में व्यस्त है।

Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत