अंबिकापुर

खेल-खेल में 3 साल का मासूम निगल गया सुपारी, श्वास नली में फंसा, ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने बचाई जान

Doctor's save life of Child: ईएनटी विभाग के डॉक्टरों (Doctor's) ने 2 घंटे में किया सफल ऑपरेशन, सुपारी (Betel nut) निगल जाने के कारण बच्चे की हालत हो गई थी खराब
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Jun 2021, 8:11 PM IST
Child swallowed betel nut
Doctor's save life of child

अंबिकापुर. खेल-खेल में तीन साल के मासूम बच्चे के श्वास नली में सुपारी (Betel nut) फंस गया था। इससे बच्चे को सांस लेने में काफी परेशानी हो रही थी और वह दर्द से भी परेशान था।

इएनटी विभाग के चिकित्सक डॉ. बीआर सिंह व उनके टीम द्वारा दूरबिन पद्धति से 2 घंटे का सफल ऑपरेशन (Operation) कर सुपारी को बाहर निकाला गया। इसके बाद से बच्चे को चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।


सूरजपुर जिले के भैयाथान निवासी 3 वर्षीय शिवम राजवाड़े पिता नंदकेश्वर राजवाड़े १२ जून को खेलने के दौरान सुपारी निगल गया था। सुपारी उसकी श्वास नली में फंस गया था। इसके बाद से बच्चे की तबियत बिगड़ गई और उसे सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी।

परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाए और उसे इएनटी विभाग के चिकित्सक डॉ. बीआर सिंह को दिखाया। जब उसे सीटी चेस्ट कराया गया तो पता चला की सुपारी सांस नली में फंसा हुआ है।


4 डॉक्टरों की टीम ने किया ऑपरेशन
बालक की हालत खराब देख डॉ. बीआर सिंह, डॉ. हरवंश, डॉ. उषा व डॉ. दीपा द्वारा ऑपरेशन कर सुपारी निकाला गया। दूरबिन पद्धति से दो घंटे तक ऑपरेशन चला।

चिकित्सकों (Doctor's) की मेहनत के बाद बच्चे की जान बचाई (Doctor save life) गई। इसके बाद से बच्चे को निगरानी में रखा गया है। अब वह खतरे से बाहर है।

Published on:
Also Read
View All
Surguja Goat Thief gang: आधी रात लग्जरी कार से आए चोर! घर का ताला तोड़ा और सामान छोड़ ले उड़े 5 बकरे-बकरियां, सक्रिय है गिरोह

Chhattisgarh Politics: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत की बात पर भाजपा विधायक ने कहा- पहले वे अपना मूंछ क्यों नहीं मुड़वा रहे? See Video

Ambikapur Theft Video: दुकान के काउंटर से हर बार रुपए निकालकर अंडर गारमेंट में छिपा लेती थी महिला, CCTV फुटेज देख संचालक के उड़े होश

Kabra Elephant: रेडियो कॉलर लगाने के बाद भी गायब हुआ कबरा हाथी, दक्षिण अफ्रीका से मंगाया सिस्टम निकला फेल? उठे सवाल

Ambikapur News: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की PHD प्रवेश प्रक्रिया पर उठे सवाल! अधिवक्ता बोले- मेरिट सूची में की गई है गड़बड़ी