अंबिकापुर

Breaking : कपड़े का नाप लेने के बहाने युवती को बुलाकर महिला ने 3 युवकों से कराया गैंगरेप

अंबिकापुर के गांधी चौक स्थित कच्चे मकान में ले जाकर महिला के सामने 3 युवकों ने दिया शर्मनाक वारदात को अंजाम
2 min read
Gangrape
Gangrape

अंबिकापुर. करीब 3 महीने पूर्व एक महिला ने युवती के मोबाइल पर कॉल कर कपड़े का नाप लेने के बहाने अंबिकापुर बुलाया। जब युवती आ गई तो उसने 3 युवकों को भी बुला लिया। फिर युवती को चारपहिया वाहन में बैठाकर एक मकान में ले गए। यहां तीनों युवकों ने युवती के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

इस दौरान महिला युवकों का साथ दे रही थी। युवकों के चंगुल से छूटकर युवती अपने घर चली गई। 3 महीने बाद 8 जून को युवती ने कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरु कर दी है।


बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ ब्लॉक के ग्राम सेरम्बा निवासी एक युवती अपनी बड़ी बहन के घर अंबिकापुर से लगे ग्राम तकिया में रह रही थी। 10 मार्च को अंबिकापुर की ही संगीता नाम की एक महिला ने उसके मोबाइल पर कॉल किया। महिला ने युवती से कहा कि शादी पार्टी में काम करने के लिए डे्रस का नाप देना है, इसलिए अंबिकापुर आ जाओ।

महिला की यह बात सुनकर वह थोड़ी ही देर बाद अंबिकापुर पहुंच गई। यहां उसने देखा तो महिला के साथ मीना नाम की युवती भी खड़ी थी। इसी बीच महिला ने कॉल कर वहां 3 युवकों को बुला लिया। तीनों युवक वहां चारपहिया वाहन से पहुंचे।

महिला द्वारा साथ चलने की बात कहने पर युवती वाहन में सवार हो गई। इसके बाद तीनों युवक व महिला उसे लेकर नगर के गांधी चौक के पास स्थित एक कच्चे मकान में ले गए। यहां महिला व तीनों युवकों ने जमकर शराब का सेवन किया।


जबरन शराब पिलाकर किया दुष्कर्म
खुद शराब पीने के बाद युवकों ने युवती को भी जबरन शराब पिला दी। इसके बाद युवती को कमरे में बंद कर तीनों बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला भी इसका साथ दे रही थी। इसके बाद युवती किसी तरह वहां से भाग कर अपने घर चली गई।

पीडि़ता ने मामले की रिपोर्ट 3 माह बाद 8 जून को कोतवाली में दर्ज कराई। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर संगीता व तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ धारा 114, 363, 366, 370, 376, 376डी, 366ए, 51, 6, 17, 5 के तहत अपराध दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरु कर दी है।

Published on:
09 Jun 2018 08:29 pm
Also Read
View All
MBBS Admission: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में 96 तो मनेंद्रगढ़ में 41 एमबीबीएस स्टूडेंट ने लिया दाखिला, सामुदायिक भवन में शुरु होंगीं कक्षाएं

Jhiram Valley Attack: झीरम घाटी फैसले पर सरगुजा कांग्रेस बोली- इसके लिए NIA जिम्मेदार, पूर्व डिप्टी CM ने उपलब्ध कराए थे कई साक्ष्य

Ambikapur Snake Bite: सुबह 4 बजे महिला ने कहा- पीठ में कुछ काट लिया है, पति ने बच्चों को हटाकर देखा तो बिस्तर पर लेटा था करैत, हुई मौत

Toll Plaza Dispute: टोल प्लाजा मारपीट मामले में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- मैं उस समय विश्राम कर रही थी, स्टाफ का आचरण अनुचित

Ambikapur News: 12 वर्षीय बालिका का दोबारा हुआ पीएम, परिजन ने IG से कहा- गलत काम करने के बाद की गई हत्या