अंबिकापुर

नौकरानी रखना महिला अधिवक्ता को पड़ा भारी, 5 लाख के जेवर और 20 हजार नकद लेकर पति संग हुई फरार

Theft in advocate house: महिला वकील ने कोतवाली में दर्ज कराई मामले की रिपोर्ट, गांव जाने की बात कहकर नौकरानी ने 2 दिन की ली थी छुट्टी, नौकरानी के जाने के 6 दिन बाद आलमारी खोलकर देखा तो लॉकर से गायब थे जेवर व नकद
2 min read
open_almirah.jpg
Demo pic

अंबिकापुर. Theft in advocate house: शहर की एक महिला वकील को नौकरानी रखना उस समय भारी पड़ गया, जब नौकरानी 5 लाख रुपए के सोने के जेवर व 20 हजार रुपए नकद लेकर पति के साथ फरार हो गई। नौकरानी ने गांव जाने के नाम पर 2 दिन की छुट्टी ली थी। महिला वकील ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने नौकरानी व उसके पति के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरु कर दी है।


शहर के केदारपुर भट्ठी रोड निवासी सलमा रिजवी वकील हैं। उन्होंने 3 अगस्त को कोतवाली में 5 लाख रुपए के जेवर व 20 हजार रुपए नकद चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि अपने घर में कामकाज के लिए एक नौकरानी रखा था। 26 जुलाई को उसने गांव जाने के नाम पर 2 दिन की छुट्टी ली थी।

इसके बाद से वह काम करने नहीं लौटी है। उससे कोई संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। 1 अगस्त को जब उन्होंने अपनी आलमारी खोली तो लॉकर भी खुला हुआ था। उसमें टूटी चाबी लगी हुई थी।

जब लॉकर खोलकर देखा तो उसमें रखे 5 लाख रुपए के सोने के जेवर व 20 हजार रुपए नकद गायब थे। उन्होंने आशंका जताई कि नौकरानी द्वारा ही जेवर व रुपए चोरी किए गए हैं तथा वह पति के साथ फरार है। रिपोर्ट पर पुलिस ने नौकरानी व उसके पति के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।


कुल 5 लाख 20 हजार की चोरी
अधिवक्ता सलमा रिजवी ने पुलिस को बताया कि आलमारी के लॉकर में 3 तोले का एक सोने का हार, एक तोले की सोने की एक चेन, 8 ग्राम का सोने का एक लॉकेट, डेढ़ तोले का एक जोड़ी झूमका, 8 ग्राम सोने का कान का टप्स तथा 20 हजार रुपए रखे हुए थे। जो गायब थे। कुल चोरी 5 लाख 20 हजार रुपए की बताई जा रही है।

Published on:
03 Aug 2023 05:58 pm
Also Read
View All
Attack on Surajpur Police: आरोपियों को पकडऩे गई पुलिस टीम पर हमला, घेरकर ASI और आरक्षक को पीटा, बनाया बंधक

Surajpur Double Murder Case: जेल अधीक्षक बोले- मृत्युदंड की सजा मिलने के बाद मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के चेहरे पर दिखा भय, मुस्कुराते हुए दिया था पोज

Double Murder Case: सूरजपुर दोहरा हत्याकांड में कुलदीप साहू समेत 3 को फांसी की सजा, 1 को उम्रकैद, प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की की थी हत्या

पत्रिका एक्सपोज: 8 साल का इंतजार, 15 करोड़ स्वाहा… एक बारिश में उखड़ी वाड्रफनगर बायपास की सड़क, अफसरों की मेहरबानी

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को भेजा गया जेल, कोर्ट में लगे गालीबाज को जेल भेजो और आकांक्षा दीदी जिंदाबाद के नारे, See Video