अंबिकापुर

तेज रफ्तार ट्रक ने यात्रियों से भरी बस को मारी टक्कर, मच गई चीख-पुकार, पति-पत्नी समेत 3 बच्चे घायल

अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर भगवानपुर में हुआ हादसा, घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया भर्ती, एक की हालत गंभीर
2 min read
Bus accident
Bus accident

अंबिकापुर. बनारस मार्ग पर भगवानपुर स्थित होटल बंधन-इन के सामने रविवार की सुबह बस व ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के 5 लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर तत्काल संजीवनी मौके पर पहुंची, फिर घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक घायल की स्थिति गम्भीर बनी हुई है।


कुंवर बस क्रमांक सीजी 15 एबी-8300 से प्रतीक्षा बस स्टैंड से सुबह 8 बजे अंबिकापुर से ओडग़ी जाने के लिए निकली थी। बस में सवार नमनाकला पावर हाउस निवासी नंदलाल गुप्ता, पत्नी कमला गुप्ता, ढाई वर्षीय पुत्र दीपक गुप्ता व दो पुत्रियों के साथ दतिमा मोड़ जा रहे थे।

बस 8.30 बजे के आसपास भगवानपुर स्थित होटल बंधन-इन के समीप मोड़ पर सामने की ओर से आ रहे ट्रक क्रमांक डीएल 1 जीसी-5037 से भिड़ंत हो गई। इससे बस के बीच में बैठे नंदलाल गुप्ता व उनके परिवार के लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय आसपास खड़े लोगों ने तत्काल इसकी सूचना 108 को दी।

दुर्घटना की सूचना पर तत्काल संजीवनी एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। नंदलाल गुप्ता, कमला गुप्ता, दीपक गुप्ता व उनकी पुत्रियों का इलाज मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर किया जा रहा है।

जबकि बस में सवार दो अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आई थी, उनका प्राथमिक इलाज कर अस्पताल से डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी। पुलिस ने वाहनों को जब्त कर लिया है।


कार व बाइक में भी मारी टक्कर
दुर्घटना के बाद बस पूरी तरह से अनियंत्रित हो गई। बस चालक की सूझबूझ से बस तो नहीं पलटी, लेकिन अनियंत्रित होने की वजह से सड़क किनारे खड़े कार व बाइक से टकरा गई। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई।

Updated on:
28 Apr 2019 07:10 pm
Published on:
28 Apr 2019 07:10 pm
Also Read
View All
Balrampur News: डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में 2 छात्रों की खेल शिक्षक ने की स्टंप से पिटाई! पीठ पर पड़े निशान, धमकी भी दी

IPS Rahul Bansal: अंबिकापुर के CSP राहुल बंसल पर हवाला के जरिए 1 करोड़ की घूस लेने का आरोप, दिल्ली की विशेष अदालत ने जारी किया नोटिस

Ambikapur Land Fraud: 63 साल पहले मर चुके व्यक्ति को जिंदा बताकर करा दी 30 लाख की जमीन की रजिस्ट्री, 2 महिला सहित 3 गिरफ्तार

Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर कार-बस में जबरदस्त भिड़ंत, 1 महिला की मौत, 7 घायल

Ambikapur News: पेट्रोल पंप में चिपकी मिली बेगुसराय के युवक की लाश, पिता बोला- ठेकेदार ने कराई हत्या, 20 लाख लेकर आया था घर से