22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Surguja Road Accident: सडक़ हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी गंभीर, दूसरा बाइक सवार भी घायल

Ambikapur Road Accident: सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 2 बाइक में आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत, घायलों को अस्पताल में कराया गया है भर्ती
2 min read
Google source verification
Road accident in Ambikapur

Surguja Road Accident, घायल को अस्पताल ले जाते स्वास्थ्य कर्मी (Photo- Patrika)

लखनपुर। सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलदगी-चांदो मुख्य मार्ग पर मंगलवार शाम करीब 5 बजे तेज रफ्तार 2 बाइक में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे (Road Accident) में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी समेत दूसरे बाइक पर सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से लखनपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां घायलों का उपचार जारी है। सडक़ हादसे में युवक की मौत की खबर सुनकर उसके परिजन अस्पताल पहुंचे। शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर लखनपुर पुलिस ने शव को पीएम के लिए मरच्यूरी में रखवाया है। बुधवार को पीएम पश्चात उसका शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चांदो निवासी देवधन दास पिता दलवीर दास उम्र 42 वर्ष पत्नी के साथ बाइक से लखनपुर गया था। मंगलवार की शाम करीब 5 बजे दोनों अपने गांव चांदो लौट रहे थे। इसी दौरान बेलदगी-चांदो मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रहे ग्राम बेंदोपानी निवासी दिलीप तिर्की की बाइक से उनकी आमने-सामने टक्कर (Bike accident) हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि देवधन दास को सिर समेत शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में देवधन दास की पत्नी भी गंभीर रूप से घायल (Woman injured in Road accident) हुई है। वहीं दूसरी बाइक पर सवार दिलीप तिर्की को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

Ambikapur Road accident: सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

घटना की सूचना लखनपुर पुलिस (Lakhanpur police) को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक के शव को अस्पताल के मरच्यूरी में रखा गया है। बुधवार को पीएम पश्चात उसका शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। हादसे में युवक की मौत से उसके परिजनों में मातम पसरा हुआ है। घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग अस्पताल पहुंचे। पुलिस दुर्घटना के कारणों और दोनों वाहनों की स्थिति की जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग