22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MCB Domestic Gas: पाइप लाइन से 1 माह उपयोग किया घरेलू गैस, मिला 10 हजार से ज्यादा का बिल, देखकर उड़े होश

Domestic Gas Connection: एमसीबी जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ के एक उपभोक्ता को घरेलू गैस का थमाया गया भारी-भरकम बिल, तकनीकी खामियों को लेकर उठ रहे सवाल
2 min read
Google source verification
Domestic gas connection MCB District

MCB Domestic Gas, उपभोक्ता जिसे थमाया गया 10 हजार से अधिक का बिल (Photo- Patrika)

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ को घरेलू गैस कनेक्शन (Gas supply from Pipeline) से जोडऩे के लिए भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं को घरेलू गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। लेकिन कनेक्शन और बिलिंग व्यवस्था में सामने आ रही कथित तकनीकी खामियों को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी भी बढ़ती नजर आ रही है। इसी बीच एक उपभोक्ता का एक महीने का गैस कनेक्शन बिल 10 हजार 190 रुपए थमा दिया गया। बिल देख उसके होश उड़ गए। उसने मामले की शिकायत कंपनी से की है।

एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ नगरपालिका स्थित नानक वार्ड क्रमांक 9 निवासी एक उपभोक्ता को घरेलू गैस कनेक्शन के नाम पर 10 हजार 190 रुपए का बिल भेजा गया है। उपभोक्ता रोशनी गुप्ता पति कैलाश गुप्ता के घर पिछले वर्ष बीपीसीएल ने घरेलू गैस कनेक्शन लगाया था। उपभोक्ता के अनुसार उस समय उन्हें बताया गया कि अभी कनेक्शन (Gas connection) लेने पर निशुल्क रहेगा।

जबकि बाद में कनेक्शन लेने पर लगभग 8 हजार तक का कनेक्शन शुल्क देना पड़ सकता है। इसी आधार पर घरेलू गैस कनेक्शन लगवा लिया। उपभोक्ता का कहना है कि पिछले माह से उनके घर में इस कनेक्शन को प्रारंभ करने की जानकारी दी गई थी। उसके बाद इसी माह उनके व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से 10 हजार 190 रुपए का बिल भेजा गया।

भारी भरकम बिल देखकर परिवार के लोग हैरान रह गए। उपभोक्ता के मुताबिक उनके घर में 1 सिलेंडर लगभग 2 माह तक उपयोग होता है। ऐसे में इतनी बड़ी राशि का बिल समझ से परे है। उन्होंने बताया कि घरेलू गैस कनेक्शन का उपयोग सामान्य रूप से सीमित मात्रा में ही किया जा रहा है। बावजूद इतनी बड़ी राशि का बिल (Gas connection bill) मिलने से बिलिंग व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

वास्तविक खपत के अनुसार हो बिल

उपभोक्ता ने विभाग एवं गैस कंपनी से बिल की जांच कर वास्तविक खपत के आधार पर बिल निर्धारित करने तथा अनावश्यक रूप से भेजी गई राशि को स्पष्ट करने की मांग की है। हालांकि, पहले से ही कई उपभोक्ताओं को अधिक बिल मिलने की शिकायत सामने आ चुकी है। बताया जा रहा है कि घरेलू गैस कनेक्शन को लेकर शहर के अन्य उपभोक्ताओं के बीच भी बिलिंग संबंधी शिकायतें सामने आ रही हैं।

MCB news: … तो कटवा लेंगे कनेक्शन

उपभोक्ता रोशनी ने कहा कि बिल का शीघ्र निराकरण नहीं होने और वास्तविक स्थिति स्पष्ट नहीं करने पर घरेलू गैस कनेक्शन विच्छेद कराने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से मामले की जांच कर बिल की राशि का आधार स्पष्ट करने तथा उपभोक्ताओं को अनावश्यक आर्थिक परेशानी से राहत दिलाने की मांग की है। फिलहाल बीपीसीएल को शिकायत की गई है।

उपभोक्ताओं का कहना है कि वास्तविक गैस खपत की तुलना में बिल की राशि अधिक अंकित की जा रही है। इससे उपभोक्ताओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। घरेलू गैस कनेक्शन योजना का उद्देश्य लोगों को सुविधाजनक और नियमित गैस आपूर्ति उपलब्ध कराना है, लेकिन बिलिंग में तकनीकी गड़बड़ी के कारण उपभोक्ताओं पर भारी राशि का भार पड़ता है तो इससे योजना को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है।

बड़ी खबरें

View All

कोरीया

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग