अंबिकापुर

कर्नाटक से इस काम के लिए छत्तीसगढ़ लाए गए 5 कुमकी हाथी, मंजिल है अंबिकापुर- पढ़ें पूरी खबर

परशुराम, तीरथराम, युद्धिष्ठर, गंगा व योगलक्ष्मी छत्तीसगढ़ के बिगड़ैल हाथियों को करेंगे नियंत्रित, 21 अधिकारियों के साथ पहुंचे 8 महावत व कबाड़ी
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Jan 2018, 8:58 PM IST
Elephants in Trucks
Elephants in trucks

अंबिकापुर. हाथी व मानव के द्वंद रोकने के लिए कर्नाटक सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार को दुबारे व मतिगोणा हाथी रेस्क्यू सेंटर के 5 प्रशिक्षित हाथी दिए गए। इन हाथियों को वन विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ ले आया गया है, अब यहां उन्हें डेढ़ माह के लिए महासमुंद में रखकर स्थानीय वातावरण के अनुकूल किया जाएगा।

जब ये हाथी अभ्यस्त हो जाएंगे तो इन्हें उत्पाती हाथियों को नियंत्रण करने के काम में लगाया जाएगा। डेढ़ माह महासमुंद में बिताने के बाद ये सरगुजा पहुंचेंगे। वन विभाग के अधिकारियों द्वारा सभी हाथियों को ट्रक के माध्यम से सड़क के रास्ते लाया गया।

Published on:
Also Read
View All