अंबिकापुर

CG snake bite: आधी रात पिता की नींद खुली तो रो रही बेटी के गले में लिपटा देखा करैत सांप, मौत होते ही सांप को भी मार डाला

CG snake bite: मृतिका का पिता व अन्य परिजन सांप को लेकर पहुंचे थे अस्पताल, जमीन पर माता-पिता के साथ सोई थी 6 वर्षीय मासूम बालिका, सांप के डसने से मौत
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 May 2024, 7:58 PM IST
Innocent girl child dead body

अंबिकापुर. CG snake bite: लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शोयदा में शुक्रवार की रात ६ वर्षीय मासूम बालिका परिवार के सदस्यों के साथ जमीन पर सोई थी। रात करीब 12 बजे वह अचानक रोने लगी। पिता ने उठकर देखा तो करैत सांप बच्ची के गले में लिपटा हुआ था। उसने तत्काल गले से सांप को निकालकर बच्ची को इलाज के लिए लखनपुर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई।


सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शोयदा निवासी रामसिंह रजक अपने पूरे परिवार के साथ घर की परछी में चटाई बिछाकर जमीन पर सोया था। शुक्रवार की रात लगभग 12 बजे उसकी 6 वर्षीय पुत्री आनंदी रजक रोने लगी।

आवाज सुनकर पिता की नींद खुली तो देखा कि बेटी के गले में करैत सांप लिपटा हुआ है। इसके बाद उसने किसी तरह से सांप को गले से निकाला और बेटी को इलाज के लिए लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां जांच पश्चात डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बच्ची को सांप ने डस लिया था।

मृत सांप को लेकर पहुंचे अस्पताल

परिजन ने पहले तो बच्ची के गले में लिपटे सांप को निकाला और फिर उसे मार डाला था। शनिवार की सुबह वे मृत करैत सांप को लेकर लखनपुर अस्पताल पहुंचे। इस दौरान वहां सांप को देखने लोगों की भीड़ लग गई थी।

Updated on:
18 May 2024, 7:58 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत