अंबिकापुर

9वीं की छात्रा की संदिग्ध अवस्था में मौत, परिजन बोले- दुष्कर्म किया फिर दे दिया जहर

छात्रा की मौत के मामले में परिजनों ने गांव के ही युवक व उसके साथियों पर लगाया गंभीर आरोप
3 min read
• •
Updated: 11 Oct 2018, 8:54 PM IST
Girl student
Girl student

अंबिकापुर. भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धरमपुर की एक 14 वर्षीय छात्रा की १ सितंबर की रात अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। 9वीं कक्षा में पढऩे वाली छात्रा सोनगरा स्कूल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोशी की हालत में मिली थी। छात्रा के मुंह से झाग निकल रहा था, उसने जहर का सेवन किया था, लेकिन परिजन का आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने अपने अन्य साथी के साथ मिल कर दुष्कर्म किया और छात्रा को जहर खिलाकर उसकी हत्या कर दी।

परिजन ने युवक और अन्य के खिलाफ भटगांव थाने में मामले की शिकायत की थी, लेकिन भटगांव पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर छात्रा के परिजन ने गुरुवार को संभाग मुख्यालय पहुंचकर आईजी को ज्ञापन सौंप न्याय की गुहार लगाई है।


ग्राम धरमपुर निवासी 14 वर्षीय छात्रा सोनगरा स्कूल में कक्षा 9वीं में पढ़ती थी। 30 अगस्त को वह रोजाना की तरह घर से स्कूल के लिए साइकिल से निकली। लेकिन वह उस दिन स्कूल नहीं पहुंची। देर शाम होने के बाद जब छात्रा घर आई तो मां ने उससे पूछताछ की, उसने बताया कि गांव का एक शंकर दयाल नाम का युवक उसे बंधक बना कर सोनगरा जंगल की ओर ले गया था।

यहां युवक ने उसके साइकिल के टायर की हवा निकाल दी और देर शाम तक जंगल में बंधक बनाए रखा। छात्रा 2 दिनों तक युवक के डर से स्कूल नहीं गई। 1 सितंबर की रात छात्रा खाना खा कर अपने कमरे में सोने चलगी गई। जब उसकी मां की नींद देर रात खुली तो वह अपने बेटी के कमरे में गई तो देखा कि वह गायब है।

अगले दिन सुबह छात्रा की खोजबीन परिजन और गांववालों ने शुरू की। गांव के पूर्व सरपंच ने बताया कि उसके मोबाइल पर एक लड़की की तस्वीर आई है। वह बेहोशी की हालत में सोनगरा स्कूल के पास सड़क पर पड़ी थी। उसे पुलिस इलाज के लिए अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर गई है।

फोटो देख परिजन बेटी को पहचान गए और मेडिकल कॉलेज अस्पताल आए। 2 दिनों तक अस्पताल में इलाज चलने के बाद भी उसकी हालत नहीं सुधरी तो परिजन उसे उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल लेकर गए। लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी और इलाज के दौरान 9 सितंबर की रात मौत हो गई।

छात्रा की मौत के बाद परिजन ने गांव के युवक शंकर दयाल और अन्य के खिलाफ मामले की शिकायत भटगांव थाने में की। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद परिजन ने सूरजपुर एसपी से मामले की शिकायत की, फिर भी कार्रवाई नहीं हुई। परिजन ने थक हार कर आईजी हिमांशु गुप्ता को ज्ञापन सौंप युवक और उसके दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म व हत्या का जुर्म दर्ज करने की मांग की है।


नहीं हुई कार्रवाई तो देंगे धरना
परिजन और ग्रामवासियों ने आईजी को ज्ञापन सौंप युवक व अन्य के खिलाफ गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि छात्रा जिस रात घर से लापता हुई थी। उस रात युवक ने अपने अन्य साथ के साथ मिलकर उसका अपहरण किया था। वहीं सोनगरा के जंगल में ले जा कर पहले छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद उसे जबरन जहर खिलाकर उसकी हत्या कर दी। परिजन व ग्रामवासियों ने पुलिस को चेतावनी दी है, यदि एक सप्ताह के अंदर युवकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई और जुर्म दर्ज नहीं किया गया तो सभी मिलकर धरना प्रदर्शन करेंगे।

Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत