अंबिकापुर

बस पलटने से यात्रियों में मच गई चीख-पुकार, दर्जनभर घायल, 2 की हालत गंभीर

वाड्रफनगर-बलंगी मार्ग पर ग्राम आसनडीह के पास हुआ हादसा, 2 गंभीर घायलों का अंबिकापुर में चल रहा इलाज
2 min read
Accidental bus
Bus accident

वाड्रफनगर. बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम आसनडीह के पास सोमवार की देर शाम यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में दर्जनभर से अधिक यात्री घायल हो गए। उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। यहां से 2 की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें अंबिकापुर रेफर कर दिया गया।मामले में पुलिस ने बस चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।


मध्यप्रदेश के बैढऩ से सिद्दीकी बस क्रमांक एमपी 66 पी-0832 छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला स्थित ग्राम खोंड़ जाने के लिए सोमवार की शाम निकली थी। बस यात्रियों से भरी हुई थी। करीब 7.30 बजे बस वाड्रफनगर-बलंगी रोड पर स्थित ग्राम आसनडीह के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई।

आवाज सुनकर आस-पास के ग्रामीण वहां दौड़कर पहुंचे और घायल यात्रियों को बस के भीतर से बाहर निकाला। इसी बीच उन्होंने इसकी सूचना रघुनाथनगर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को रघुनाथनगर व बलंगी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

इसमें से गंभीर मरीजों को संजीवनी 108 से वाड्रफनगर अस्पताल लाया गया। घायलों में अंजनी पिता देवशरण 14 वर्ष, रामचंद्र, धना सिंह, देवसाय, नवकलिया व चंद्रावती का उपचार वाड्रफनगर अस्पताल में जारी है। अंजनी व एक अन्य की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि चालक बस को काफी तेज गति से चला रहा था।

इसी बीच वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। रघुनाथनगर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरु कर दी है।

Published on:
06 Mar 2018 08:16 pm
Also Read
View All
शराब के नशे में रातभर पड़े रहे ASI और आरक्षक, लावारिस पड़ी थी इंसास राइफल, दुर्ग से कैदी को शिफ्ट करने पहुंचे थे अंबिकापुर

Surguja News: शहीद जवान के माता-पिता दर-दर भटकने को विवश, एसपी से कहा- बहू ने हमें घर से कर दिया है बेदखल

Balrampur Murder: पत्नी के चरित्र पर था शक, कह रही थी बेटे को भी साथ ले जाऊंगी, पति ने मार डाला, बच्चा हो गया अनाथ

Surguja Accident: नाश्ता करने उतरा ड्राइवर, लुढक़कर दूसरे होटल के जलते भट्ठे तक पहुंचा पेट्रोल-डीजल टैंकर, दबा बुलेट, मची अफरा-तफरी, See Video

Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत