अंबिकापुर

केबिनेट मंत्री टीएस के प्रथम नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर- देखें Video

रेलवे स्टेशन पर उमड़ा हुजूम, हर कोई फूल माला लेकर स्वागत को दिखा उत्सुक, सर्किट हाउस में पुलिस विभाग ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
2 min read
Cabinet Minister TS Singhdeo
Cabinet minister TS

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ अंबिकापुर विधायक व पूर्व नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार उनका अंबिकापुर शहर में आगमन हुआ।

रायपुर से वे ट्रेन से सुबह साढ़े 8 बजे अंबिकापुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। यहां काफी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व आम जनता ने उनका भव्य स्वागत किया। हर कोई फूलमाला लेकर उनके स्वागत में खड़ा नजर आया।

उनके वाहन को भी फूलमालाओं से लाद दिया गया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान टीएस सिंहदेव ने सभी लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

पुलिस विभाग ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
रेलवे स्टेशन से टीएस सिंहदेव अपने निजी वाहन से अंबिकापुर के सर्किट हाउस में पहुंचे। यहां पुलिस विभाग द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से सौजन्य मुलाकात की।

नहीं की गई आतिशबाजी
टीएस सिंहदेव के स्वागत में शहर में अन्य भव्य आयोजन किए जाने थे लेकिन पिछले 3 दिनों में शहर के 3 युवाओं के डूबने व 2 युवकों के सड़क दुर्घटना में असमय मौत से आतिशबाजी नहीं की गई।

Published on:
27 Dec 2018 01:04 pm
Also Read
View All
Surguja Politics: ‘आप’ के प्रदेश उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष समेत 120 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने दिलाई सदस्यता

Ambikapur roads: सडक़ पर गड्ढे में भरा था पानी, गिर गया स्कूटी सवार, राहगीरों ने निकाला बाहर, देखें Video

Chhattisgarh Women U-19 Cricket: अंबिकापुर के मृगांक साहू बने छत्तीसगढ़ वीमेंस अंडर-19 क्रिकेट टीम के हेड कोच, सरगुजा में खुशी की लहर

Ambikapur News: नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार युवक को मिला 12 वर्ष का सश्रम कारावास, 1 लाख जुर्माना भी

Ambikapur Snake Bite: रात 2.30 बजे महिला सरपंच बोली- पेट में मरोड़ हो रहा है, मालिश करतेे दिखा सांप के डसने का निशान, कमरे में था करैत, हुई मौत