अंबिकापुर

Breaking : मई में यहां से बिलासपुर व रायपुर के लिए शुरु हो जाएगी हवाई सेवा, एआईआई ने दी हरी झंडी

एयर अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम रायपुर से डायरेक्टर के नेतृत्व में स्टेट प्लेन से पहुंची दरिमा हवाई पट्टी, लाइसेंस मिलने पर मई से शुरु हो जाएगी सेवा
less than 1 minute read
AII team
AII team in Darima

अंबिकापुर. घरेलु हवाई सेवा शुरु करने के लिए मंगलवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम दरिमा हवाई पट्टी पहुंची। डायरेक्टर के नेतृत्व में पहुंची अधिकारियों की टीम ने निर्माण कार्य की प्रगति को देखकर प्रसन्नता जाहिर की। निरीक्षण के बाद टीम के सदस्यों ने कहा कि अगर चाहें तो सरगुजा से तत्काल घरेलु हवाई सेवा शुरू की जा सकती है। डीजीसीए से लाइसेंस की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद मई से हवाई सेवा शुरू करने की संभावना टीम के सदस्यों ने जताई।


केंद्र सरकार द्वारा सभी जिला मुख्यालय से जल्द ही घरेलु हवाई सेवा शुरू करने की घोषणा की गई थी। सरगुजा जिले के दरिमा हवाई पट्टी से घरेलु हवाई सेवा शुरू करने के लिए ओडिशा एयरलाइंस से अनुबंध भी किया जा चुका है। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मानक अनुरूप निर्माण कार्य भी कराया जा रहा है।

Published on:
06 Mar 2018 09:04 pm
Also Read
View All
Toll Plaza Dispute Video: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की गाड़ी पर गिरा टोल बूम, सुरक्षाकर्मियों ने कर्मचारी को मारे थप्पड़, CCTV में कैद

Heavy Rain in Ambikapur: कुंडला सिटी में भरा बारिश का पानी, घुटरापारा के मकान भी लबालब, बच्चे बाल्टी से निकालते रहे बाहर

Ambikapur Snake Bite: शोक कार्यक्रम के दौरान तालाब में नहा रही महिला को सांप ने डसा, घर आकर देवर को बताया और सो गई, हुई मौत

Surguja News: युवक ने मोबाइल चार्ज करने का खोजा नया तरीका, लेकिन एक झटके में चली गई जान, चाचा से कहा था- तार छुड़ाओ

Ambikapur News: क्रिप्टोकरेंसी में 1 साल में 10 हजार का 1 लाख करने का झांसा, फरार आरोपी गिरफ्तार, 5 पहले ही जा चुके हैं जेल