अंबिकापुर

Akshat Agrawal murder case: आरोपी बोला- खुद को गोली मारने दिए पैसे व ज्वेलरी, 3 पिस्टल व कारतूस जब्त

Akshat Agrawal murder case: शहर से लगे चठिरमा के जंगल में कार के भीतर युवक की लाश मिलने का मामला, शहर के बड़े व्यवसायी का है पुत्र, पुलिस आरोपी से कर रही पूछताछ
3 min read
• •
Updated: 21 Aug 2024, 4:03 PM IST
Akshat Agrawal murder case

अंबिकापुर. Akshat Agrawal murder case: शहर के मनेंद्रगढ़ मार्ग स्थित होंडा शो-रूम के पीछे सुभाषनगर निवासी करीब 25 वर्षीय एक युवक की गोली मारकर हत्या (Akshat Agrawal murder case) कर दी गई। उसकी लाश शहर से लगे चठिरमा जंगल में कार के भीतर मिली। इस मामले में पुलिस ने संदिग्ध एक युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने युवक को गोली मारने की बात स्वीकार की है। उसकी निशानदेही पर ही पुलिस को युवक का शव जंगल से बरामद करने में सफलता मिली है। पुलिस युवक (Akshat Agrawal murder case) से पूछताछ कर रही है, लेकिन वह पुलिस को गुमराह करता दिखा। उसने बताया कि अक्षत ने खुद को गोली मारने उसे पैसे व ज्वेलरी दिए थे।

शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनेंद्रगढ़ मार्ग पर दशमेश पब्लिक स्कूल के पास स्थित अंबिका स्टील के संचालक महेश केडिया का पुत्र अक्षत अग्रवाल (Akshat Agrawal murder case) उम्र करीब 25 वर्ष मंगलवार की शाम अपनी कार क्रमांक सीजी 15 बीएस 4184 से घूमने जाने की बात कहकर निकला था। शाम करीब 6 बजे उसकी परिजनों से बातचीत हुई थी।

उसने कहा था कि वह कुछ देर में घर आ रहा है। फिर 6.30 बजे के बाद उसका मोबाइल स्वीच ऑफ आने लगा। इससे परिजन हड़बड़ा गए और उसकी खोजबीन शुरु कर दी। अपने स्तर से खोजबीन करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला तो उन्होंने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट (Akshat Agrawal murder case) गांधीनगर थाने में दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने भी उसकी तलाश शुरु कर दी।

(Akshat Agrawal murder case) अलसुबह पुलिस ने संदिग्ध को उठाया

पुलिस ने संदेह के आधार पर भगवानपुर निवासी जमीन कारोबारी भानू बंगाली नामक एक युवक को बुधवार की सुबह उसके घर से उठाया। वह उस वक्त सो रहा था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अक्षत अग्रवाल (Akshat Agrawal murder case) का शव चठिरमा जंगल स्थित उसकी ही कार के भीतर से बरामद किया। युवक ने हत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

एसपी, सीएसपी भी पहुंचे मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही बुधवार की सुबह 8 बजे सरगुजा एसपी योगेश पटेल, सीएसपी के अलावा गांधीनगर टीआई प्रदीप जायवाल, फॉरेंसिक एक्सपर्ट कुलदीप कुजूर व डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुुर कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक के पास से 500-500 के करीब 100 नोट व ज्वेलरी मिले हैं। आरोपी के पास से बरामद सोने की चेन अक्षत के हैं।

आरोपी (Akshat Agrawal murder case) के पास से 3 पिस्टल बरामद

आरोपी भानू बंगाली के पास से पुलिस ने 3 महंगी पिस्टल व जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। ये पिस्टल उसके पास कहां से आए, इसकी पूछताछ भी पुलिस (Akshat Agrawal murder case) उससे कर रही है। सूत्रों के अनुसार पुलिस की अब तक की गई पूछताछ आरोपी ने बताया है कि अक्षत ने उसे खुद को गोली मारने के लिए 50 हजार रुपए व ज्वेलरी दी थी। इसके बाद उसने उसे गोली मार दी थी।

मृतक के शो-रूम में रह चुका है कर्मचारी

आरोपी संजीव मंडल उर्फ भानू बंगाली जमीन का ब्रोकर भी है। वह पूर्व में अक्षत अग्रवाल (Akshat Agrawal murder case) के अंबिका स्टील स्थित शो-रूम में कर्मचारी था। आरोपी ने बताया कि अक्षत अग्रवाल से उसने 50 हजार रुपए उधार लिए थे। उसे ही मांगने वह उसके पास आया था। यहां उसने रुपए व ज्वेलरी देकर उसे गोली मारने कहा।

Updated on:
21 Aug 2024, 4:03 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत

Surguja Murder Case: जमीन बेचकर मां का दशगात्र करने पिता के सामने रखी शर्त, मना करने पर पेचकस घोंप कर मार डाला, बेटे को उम्रकैद

Ambikapur Fake Doctor: फर्जी डिग्री से महावीर अस्पताल में 2 साल से डॉक्टर की नौकरी, आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज