अंबिकापुर

Ambikapur ACB raid: Video, एसीबी ने सहायक संचालक व मानचित्रकार को एनओसी के एवज में 35 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Ambikapur ACB raid: नगर निवेश कार्यालय अंबिकापुर में पदस्थ सहायक संचालक व मानचित्रकार के खिलाफ पीडि़त ने की थी शिकायत, भूमि उपयोगिता का एनओसी के एवज में मांगे थे रुपए
2 min read
• •
Updated: 17 May 2024, 7:57 PM IST
Ambikapur ACB Raid: ACB arrested town and country planning 2 officers

Ambikapur ACB raid: एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने अंबिकापुर नगर निवेश कार्यालय में शुक्रवार की दोपहर छापा मारकर सहायक संचालक व मानचित्रकार को 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों ने भूमि उपयोगिता का एनओसी देने के एवज में रुपयों की डिमांड की थी। पीडि़त ने इसकी शिकायत एसीबी की टीम से की थी। इसके बाद टीम ने उन्हें पकडऩे की योजना बनाई थी।


अंबिकापुर के मोमिनपुरा निवासी वसीम बारी को अपने रिश्तेदार की भूमि की उपयोगिता के एनओसी की जरूरत थी। इसके लिए वह नगरीय निकाय कार्यालय अंबिकापुर दफ्तर में पिछले दिनों पहुंचा था। एनओसी के एवज में वहां पदस्थ सहायक संचालक बालकृष्ण चौहान व मानचित्रकार निलेश्वर कुमार धु्रव द्वारा 35 हजार रुपए की डिमांड की गई थी।

वसीम बारी उन्हें रुपए नहीं देना चाहता था। कई बार निवेदन करने के बाद भी उन्होंने बिना पैसे लिए काम नहीं करने की बात कही। इसके बाद उसने मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो अंबिकापुर टीम से की।

Ambikapur ACB Raid: रंगे हाथों पकड़ने का बनाया प्लान

एसीबी की टीम ने सहायक संचालक व मानचित्रकार को रंगे हाथों पकडऩे की योजना बनाई। इसके लिए रिश्वत की राशि के बारे में पहले मोबाइल पर दोनों के बीच हुई बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग कराई। इसके बाद प्लान के अनुसार शुक्रवार की दोपहर केमिकल लगे रुपए देकर उसे नगर निवेश कार्यालय में भेजा।

रुपए लेते ही टीम ने दोनों को दबोचा

शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे केमिकल लगा 35 हजार रुपए लेकर पीडि़त नगरीय निवेश कार्यालय पहुंचा। उसने जैसे ही रुपए सहायक संचालक व मानचित्रकार के हाथ में दी, आस-पास पहले से मौजूद टीम ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। टीम दोनों को अपने साथ ले गई है।

Updated on:
17 May 2024, 7:57 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत

Surguja Murder Case: जमीन बेचकर मां का दशगात्र करने पिता के सामने रखी शर्त, मना करने पर पेचकस घोंप कर मार डाला, बेटे को उम्रकैद

Ambikapur Fake Doctor: फर्जी डिग्री से महावीर अस्पताल में 2 साल से डॉक्टर की नौकरी, आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज