अंबिकापुर

Breaking news: पकाने के बाद फुटबॉल की तरह उछलने लगा चावल, देखा तो अधिकारियों के होश आ गए ठिकाने

बिलासपुर के डेकोरेशन-टेंट स्टाफ के पास मिला प्लास्टिक चावल, 1 क्विंटल जब्त, भागवत कथा में पहुंचे मजदूरों के पास से भी बरामद
2 min read
• •
Updated: 7 Dec 2017, 4:47 PM IST
Plastic rice and officers
Rice and Officers

चिरिमिरी. गोदरीपारा में श्रीमद्भागवत कथा की तैयारी करने वाले बिलासपुर के डेकोरेशन-टेंट स्टाफ के पास एक क्विंटल प्लास्टिक का चावल बरामद किया गया है। टेंट के स्टाफ प्लास्टिक चावल को पकाने के बाद गोला बनाकर वॉलीबाल खेल रहे थे और चावल भी फुटबाल की तरह उछलने लगा था। संचालक की शिकायत पर एसडीएम-पुलिस ने प्लास्टिक चावल को जब्त कर लिया है।


कोरिया जिले के चिरिमिरी गोदरीपारा स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में ९ दिसंबर से श्रीमद्भागवत कथा होने वाली है। इससे पंडाल सहित अन्य कार्य कराने के लिए बिलासपुर के डेकोरेशन-टेंट को बुलाया गया है। टेंट में कार्य करने वाले स्टाफ ने करीब एक क्विंटल चावल खरीदा था। जिसे पकाने के बाद बाल की तरह उछलने लगा था।

मामले में टेंट संचालक ने एसडीएम-पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अधिकारी पहुंचे और प्लास्टिक चावल को जब्त कर लिया। वहीं मनेंद्रगढ़ से चावल भेजने वाले दुकान में छापा मारा गया। लेकिन स्थानीय प्रशासन को कुछ नहीं मिला। प्लास्टिक चावल को पटवारी और प्रधान आरक्षक की टीम ने मौके से जब्त कर पंचनामा बनाया और थाना चिरमिरी में रखा है।

मामले में प्लास्टिक चावल को खाद्य विभाग को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है। इसके अलावा पके चावल का सैंपल लेकर के लिए भेजा गया है।


फुटबॉल की तरह उछलने लगी थी चावल की ढेली
बिलासपुर के टेंट कर्मचारी पिछले एक महीने से पण्डाल तैयार करने में जुटे हुए हैं। कर्मचारियों ने बुधवार को चावल को पकाया जा रहा है। इस दौरान एक मजदूर को चावल को देखने के लिए भेजा गया था। इससे मजदूर ने बंद चावल को खोल कर हाथ लगाया तब पका चावल रबर की तरह फैल रहा था।

मजदूर ने चावल को बाहर निकाल कर हाथ में रखने की कोशिश की, लेकिन चावल गर्म होने के कारण नीचे गिर गया और गिरते ही फुटबॉल की तरह इधर उधर उछलने लगा था। मामले में टेंट मालिक ने स्थानीय प्रशासन और कार्यक्रम आयोजन को जानकारी दी।


जब्त किया गया है चावल
मामले की जानकारी होने पर पटवारी और पुलिस की एक टीम को भेज कर पके हुए चावल सहित करीब एक क्ंिवटल चावल को जब्त किया गया है। टेंट मालिक के कथन अनुसार मनेंद्रगढ़ के एक किराना व्यवसायी की दुकान से चावल की खरीदी की थी। हालांकि पुलिस टीम ने व्यवसायी की दुकान में भी छापामार कार्रवाई की है, लेकिन वहां से कुछ नहीं मिला। जब्त चावल को थाना चिरमिरी की अभिरक्षा में रखा गया है और आगे की कार्रवाई के लिए जब्त चावल को खाद्य विभाग को सौंपा जाएगा। वहीं सैंपल लेकर चावल की जांच कराई जाएगी।
दशरथ सिंह राजपूत, एसडीएम चिरिमिरी

Published on:
Also Read
View All
Surguja Murder Case: जमीन बेचकर मां का दशगात्र करने पिता के सामने रखी शर्त, मना करने पर पेचकस घोंप कर मार डाला, बेटे को उम्रकैद

Ambikapur Fake Doctor: फर्जी डिग्री से महावीर अस्पताल में 2 साल से डॉक्टर की नौकरी, आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Chain Snatching Gang: महामाया मंदिर में चेन स्नेचिंग, अंतरजिला गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, कोरबा से आए थे अंबिकापुर

Surguja Murder Case: बुआ को गाली देने पर 2 चचेरे भाइयों ने छैनी से मारकर की थी युवक की हत्या, खून से लथपथ मिली थी लाश

Vending Zone: वेंडिंग और नो वेंडिंग जोन के नियम होंगे सख्त, अंबिकापुर निगम ने लिया फैसला, ठेले-गुमटियों की होगी गिनती