अंबिकापुर

Ambikapur crime: खुद को पुलिस वाला बताकर युवक को कार में ले गया बदमाश, दूसरे ही दिन किया एक और कांड

Ambikapur crime: पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, दूसरे कांड में उसका साला भी था साथ, दोनों ने मिलकर ई-रिक्शा चालक को पुलिया के नीचे दिया था फेंक
2 min read
• •
Updated: 29 Nov 2024, 2:48 PM IST
Ambikapur crime
Accused in black pant

अंबिकापुर. खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक बदमाश ने नवागढ़ निवासी एक युवक को घर से जबरन उठा लिया। फिर उसे अपनी कार में बैठाकर इधर-उधर घुमाता रहा और रुपए की मांग करता रहा। इस दौरान उसने युवक का मोबाइल भी लूट लिया और रात करीब 11.30 बजे कन्या परिसर रोड में कार से उतारकर भाग (Ambikapur crime) गया। पीडि़त ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। हम आपको बता दें कि इस घटना के दूसरे ही दिन उसने एक ई-रिक्शा चालक को साले के साथ मिलकर बेदम पीटा था। फिर पुलिया से नीचे फेंक कर फरार हो गया था। इस मामले में वह जेल में बंद है।

शहर के नवागढ़ निवासी मो. इम्तियाज आलम 24 नवंबर की रात को वह अपने घर में था। रात करीब 11 बजे मनोज लोहर नामक व्यक्ति अपने कार से उसके घर आया और अपने आप को पुलिसकर्मी बताकर इम्तियाज को जबरन अपने कार में बैठाकर इधर-उधर घुमाता रहा और रुपए की मांग (Ambikapur crime) करने लगा।

Accused with his brother-in-law

रुपए नहीं देने पर मनोज ने इम्तियाज का मोबाइल लूट लिया और कन्या परिसर रोड में उसे उताकर भाग गया। वह किसी तरह घर पहुंचा और मामले की रिपोर्ट कातवाली में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 127(2), 204, 296, 309 (4), 351 (3) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Ambikapur crime: जेल में है आरोपी

आरोपी मनोज लोहार मो. इम्तियाज के साथ घटना को अंजाम देने के बाद 25 नवंबर को ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट व पुलिया के नीचे फेंक दिया था। इस दौरान इसका साला किशुन विश्वकर्मा भी साथ था।

ई-रिक्शा चालक ने मामले की रिपोर्ट लखनपुर थाना (Ambikapur crime) में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर पुलिस ने 26 नवंबर को आरोपी जीजा-साला को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।

Updated on:
29 Nov 2024, 2:48 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत