अंबिकापुर

Ambikapur crime: हत्या के फरार आरोपी बंदी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अस्पताल ले जाते एंबुलेंस से कूदकर हो गया था फरार

Ambikapur crime: सेंट्रल जेल अंबिकापुर में बंद था हत्या का आरोपी विचाराधीन बंदी, तबियत खराब होने पर शाम को ले जाया जा रहा था मेडिकल कॉलेज अस्पताल
2 min read
• •
Updated: 31 May 2024, 7:31 AM IST
Ambikapur crime

अंबिकापुर.Ambikapur crime: 2 जेल प्रहरियों को चकमा देकर एंबुलेंस से हत्या का विचाराधीन बंदी बुधवार की शाम फरार हो गया था। मामले की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन व पुलिस प्रबंधन में हडक़ंप मचा हुआ था। पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी थी। इधर जेल अधीक्षक ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दोनों जेल प्रहरियों को निलंबित कर लिया था। इसी बीच फरार बंदी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर लुंड्रा थाना क्षेत्र से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। (Ambikapur crime)


सेंट्रल जेल अंबिकापुर में ग्रामचिखलाडीह निवासी संजीव दास हत्या (Murder) के आरोप में विचाराधीन बंदी के रूप में बंद था। बुधवार की शाम तबियत खराब होने की शिकायत पर उसे सेंट्रल जेल के डॉक्टर शाहरुख फिरदौसी के निर्देश पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया था।

इस पर 2 जेल प्रहरी दयाराम व वेद प्रकाश पांडेय उसे एंबुलेंस से शाम 7 बजे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जा रहे थे। इसी दौरान बीही बाड़ी के पास बंदी एंबुलेंस से कूदकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान जेल प्रहरी दयाराम एंबुलेंस चला रहा था, जबकि वेद प्रकाश पांडेय सामने ही बैठा था।

दोनों ने हत्या के विचाराधीन बंदी को अकेला पीछे छोड़ दिया था। जेल प्रहरियों की सूचना पर मणिपुर पुलिस ने अपराध दर्ज किया था। इस मामले में सरगुजा के सभी थाना-चौकी की पुलिस आरोपी की खोजबीन में जुटी थी।

लुंड्रा क्षेत्र से फरार बंदी गिरफ्तार

हत्या जैसे संगीन अपराध में बंद आरोपी के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में जेल अधीक्षक ने दोनों जेल प्रहरियों को निलंबित कर दिया था। वहीं पुलिस ने आरोपी को गुरुवार की दोपहर लुंड्रा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने धारा 224 के तहत अपराध दर्ज कर दोबारा उसे जेल भेज दिया है।

सेंट्रल जेल से रेफर कर खेल

सूत्रों के अनुसार सेंट्रल जेल में संगीन आरोपों में बंद बंदियों को वहां पदस्थ डॉ. फिरदौसी द्वारा छोटी-मोटी बीमारियों में रेफर करने का खेल किया जा रहा है। जो बंदी एंबुलेंस से कूदकर भागा, (Ambikapur crime) यदि उसकी हालत गंभीर होती तो वह भाग नहीं पाता।

वहीं जमीन घोटाला मामले में सेंट्रल जेल में बंद आकाश अग्रवाल उर्फ गोलू नामक बंदी को भी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसकी शिकायत किसी ने कलेक्टर से करते हुए कहा था कि मोटी रकम लेन-देन कर सेंट्रल जेल के डॉक्टर द्वारा उसे यहां रेफर किया गया है। इस मामले में कलेक्टर के निर्देश पर जांच की जा रही है।

Updated on:
31 May 2024, 7:31 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत