शिकायत के बाद एसीबी की टीम ने जूनियर पासपोर्ट असिस्टेंट ऑफिसर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार करने की योजना बनाई। इसी के तहत गुरुवार की दोपहर करीब 1 बजे टीम अंबिकापुर के मुख्य डाकघर परिसर में पीछे स्थित पासपोर्ट शाखा पहुंची। इस दौरान उन्होंने शिकायतकर्ता इसरार अंसारी को केमिकल लगे रुपए देकर भेजा।