अंबिकापुर

सड़क दुर्घटना के बाद भीड़ ने दौड़ाया तो जान बचाने तालाब में लगा दी छलांग, बाहर निकली लाश

बाइक से टक्कर लगने के बाद बालिका के परिजनों व गांववालों ने की थी पिटाई, लोगों को दौड़ाता देख कूद गया था तालाब में, दूसरे दिन बाहर निकली लाश
2 min read
• •
Updated: 15 Sep 2017, 5:14 PM IST
relative at the pM house
relative at PM spot

बैकुंठपुर. कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई। बाइक सवार किशोर ने गुरुवार को 11 बजे तेज रफ्तार में मासूम बालिका को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई तो परिजनों व गांववालों ने बाइक सवार की जमकर पिटाई कर दी। इस बीच चंगुल से छूटकर जान बचाने वह भागा और एक तालाब में छलांग लगा दी।

शुक्रवार की सुबह उसकी लाश खैरी जलाशय में तैरती मिली। मामले में परिजनों ने हत्या कर शव तालाब में फेंकने की आशंका जताई हेै। इधर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुुरु कर दी है। शरीर पर चोट के निशान मिलने के कारण पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है


अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ एनएच-43 पर गुरुवार की सुबह 11 बजे कोरिया जिले के चरचा के ग्राम आमगांव, कटोलीपारा निवासी राजकुमार 17 वर्ष तेज रफ्तार में बाइक से कहीं जा रहा था। ग्राम महोरा के पास पहुंचते ही 3 वर्षीय बालिका उसकी बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर के बाद वह वहां से बाइक छोड़कर भागने लगा, लेकिन घायल बालिका के परिजन व गांववालों ने उसे धरदबोचा। इसके बाद उसकी भीड़ ने पिटाई कर दी।

वह उनके चंगुल से छूटकर अपनी जान बचाने भागने लगा। भीड़ को अपने पीछे आता देख उसने खैरी जलाशय में छलांग लगा दी। हादसे में उसकी डूब जाने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पटना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को शव बाहर निकालने बुलाया। काफी मशक्कत के बाद भी गुरुवार की देर शाम तक उसका शव नहीं निकाला जा सका। शुक्रवार की सुबह दोबारा गोताखोर पहुंचे और करीब 9 बजे शव को बाहर निकाला।

पुलिस ने पंचनामा व पीएम पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। इधर परिजनों ने हत्या कर शव तालाब में फेंके जाने की आशंका व्यक्त की है। इस संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि नाबालिग तैरते हुए तालाब के किनारे तक आ गया था लेकिन वहां वह दोबारा फंसकर डूब गया। घटना को देखते हुए पटना में पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी।


शरीर पर हैं चोट के निशान
घटना के संबंध में स्थानीय डकईपारा निवासी राम प्रकाश ने बताया कि सुबह जलाशय से से शव बाहर निकाला गया था। मृत किशोर के शरीर पर चोट के काफी निशान थे। ऐसा लगता है उसके साथ जमकर मारपीट हुई है।


पीएम रिपोर्ट का है इंतजार
कोरिया डीएसपी आरपी तिवारी का कहना है कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मर्ग कायम किया गया है। विवेचना की जा रही है। आगे की कार्रवाई के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार है।

Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत