अंबिकापुर

सांसद के हाथ में हरी झंडी देख Luxury गाड़ी छोड़ साइकिल पर सवार हो गए मंत्री-विधायक

श्रममंत्री-विधायक व स्टूडेंट्स ने 7 किलोमीटर साइकिल दौड़ाई, ग्राम पंचायत दूबछोला में जिला स्तरीय स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया।

2 min read
Minister-MLA in rally
Minister-MLA in bicycle rally

बैकुंठपुर. जिला स्तरीय स्वच्छता पखवाड़ा के उद्घाटन अवसर पर शुक्रवार को ग्राम पंचायत दूबछोला में कोरबा सांसद बंशीलाल महतो ने हरी झंडी दिखाई और श्रममंत्री, विधायक, अधिकारी-कर्मचारी सहित स्टूडेंट्स ने करीब 7 किलोमीटर साइकिल चलाकर ग्राम पंचायत खडग़वां पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया और शौचालय का नियमित उपयोग करने, अपने आसपास की बेहतर साफ-सफाई करने का संदेश दिया गया।


कोरबा सांसद डॉ बंशीलाल महतो ने ग्राम पंचायत दूबछोला में जिला स्तरीय स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ किया। इस दौरान जनजागरुकता साइकिल रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना गया गया। साइकिल रैली में श्रममंत्री भईया लाल राजवाड़े, विधायक श्यामबिहारी, कलेक्टर नरेंद्र दुग्गा, पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी व स्टूडेंट्स शामिल हुए। साइकिल रैली से पहले स्वच्छता टोपी पहनाई गई।

साइकिल रैली ग्राम पंचायत दूबछोला से निकली और अखराडांड़ होते ग्राम पंचायत खडग़वां पहुंची। कार्यक्रम में सांसद डा. महतो ने कहा कि स्वच्छता अभियान सभी के सहयोग से ही पूरा होगा। मंत्री राजवाड़े की अगुवाई में कोरिया में स्वच्छता के लिए अभिनव प्रयास जारी है।

कोरिया स्वच्छता के सभी मापदंडों पर पूरी तरह से खरा उतरेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ तुलिका प्रजापति, सहायक आयुक्त एलआर कुर्रे, ईई विजय मिंज, कार्यक्रम अधिकारी चंद्रबेश सिसौदिया सहित जिला व विकासखंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


कर्मचारी-जनप्रतिनिधि सम्मानित
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत छूबछोला सहित आसपास के गांव में स्वच्छता के लिए विशेष कार्य करने वाले प्रेरक, रोजगार सहायक, पंचायतत सचिव, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों को शाल श्रीफल देकर प्रोत्साहित किया गया। वहीं साइकिल रैली में शामिल होने वाले छात्र-छात्राएं व ग्रामीणों का उत्साह बढ़ाया गया। इस दौरान गांव-गांव में स्वच्छता का अलख जगाने और ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

सावारावा में बच्चों ने संदेश दिया
सावारावां। ग्राम पंचायत सावारावा में लोक शिक्षा केंद्र के माध्यम से स्कूली बच्चों ने स्वच्छता पखवाड़े पर रैली निकली। इस दौरान हाथ में नारे लिखे तख्ती लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया और बीमारी से बचने के लिए शौचालय का नियमित उपयोग, आसपास की बेहतर सफाई करने की समझाइश दी गई।

Published on:
15 Sept 2017 07:59 pm
Also Read
View All
Protest of Liquor Shop Video: बारिश के बीच महिलाओं ने निकाली रैली, बोलीं- हमारे गांव से हटाओ शराब दुकान, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम

Brutality with Wife: हैवानियत ऐसी कि शैतान भी हाथ जोड़ ले! पत्नी के कपड़े फाड़े, मुंडन कर कालिख पोती, मारी लात, गिलास में भरकर पिलाया पेशाब

Crime Against Girl: अंबिकापुर आई युवती की युवक ने 4 साल तक लूटी आबरू, बहन ने खिलाई अबॉर्शन की दवा, भाई-बहन पर एफआईआर दर्ज

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के मुख्य आरोपी मनोज त्रिपाठी समेत 5 अब भी फरार

Crime Against Women: पत्नी के हाथ-पैर बांधकर किया मुंडन, बेटे से सिर पर कराया पेशाब, एफआईआर के 5 दिन बाद टूटी पुलिस की नींद