जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह 10 बजे के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर में दोनों भाइयों का पोस्टमार्टम कराया जाना निर्धारित था। इसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाने थे। दोनों भाइयों की एक साथ मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस कार्यक्रम को देखने के लिए वे घर से निकले थे, वहां पहुंचने से पहले ही उनकी जिंदगी खत्म हो गई। इस घटना से घाटबर्रा सहित आसपास के गांवों में शोक का माहौल है।