अंबिकापुर

Video : CM के सामने फुटबॉल की होगी जोरदार जंग, भिड़ेंगे अदानी एकेडमी व ट्राइबल टाइगर के खिलाड़ी

स्व. अरुण प्रताप सिंहदेव स्मृति सरगुजा फुटबॉल लीग प्रतियोगिता का होगा भव्य समापन, रोमांचक रहे सेमीफाइनल मुकाबले
2 min read
• •
Updated: 4 Oct 2017, 9:24 PM IST
Football match
ones who created position

अंबिकापुर. स्व. अरुण प्रताप सिंहदेव स्मृति सरगुजा फुटबॉल लीग प्रतियोगिता का महामुकाबला 5 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से गांधी स्टेडियम में अदानी फुटबॉल सरगुजा एकेडमी सीनियर व ट्राइबल टाइगर सीनियर टीमों के मध्य खेला जाएगा। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुखिया डा. रमन सिंह शामिल होंगे। सरगुजा फुटबॉल लीग के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब फाइनल मैच का समापन मुख्यमंत्री की उपस्थिति में होगा। दोनों ही टीमों के मध्य जोरदार मुकाबला होने की उम्मीद है।


नगर के गांधी स्टेडियम में स्व. अरुण प्रताप सिंहदेव स्मृति सरगुजा फुटबॉल लीग प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गुरुवार की दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। बुधवार को हुए सेमीफाइनल मैच में अपने-अपने प्रतिद्वंद्वी टीमों को हराकर अदानी फुटबॉल सरगुजा एकेडमी ब्लू तथा ट्राइबल टाइगर सीनियर ने फाइनल में जगह बनाई। पहला सेमीफाइनल मैच अदानी एकेडमी सीनियर व अदानी एकेडमी जूनियर टीमों के मध्य हुआ।

मैच के 17वें मिनट में ही अदानी एकेडमी सीनियर के आनंद ने बेहतरीन गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद मैच के अंतिम क्षणों तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। इस तरह 1-0 से मुकाबला जीतकर सीनियर टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला ट्राइबल टाइगर सीनियर व एफसी क्लब अंबिकापुर के मध्य खेला गया। इसमें दोनों ही टीमों ने रक्षात्मक अंदाज में खेलते हुए गोल का बचाव किया।

पूरे समय में गोलरहित रहे इस मैच का परिणाम टाइब्रेकर से हुआ। इसमें ट्राइबल टाइगर ने 4-2 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली। निर्णायक की भूमिका में संजय पाल, प्रमेंद्र बहादुर सिंह, आनंदधर दीवान, ललित किशोर, रुपेश व चंचला सेदर रहे।

मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल कोच मलयसेन गुप्ता तथा स्वच्छता मिशन मर्यादित की श्वेता सिन्हा व संगीता गुप्ता थे। इस दौरान फुटबॉल संघ के संरक्षक अनुराग सिंहदेव, पार्षद मधुसूदन शुक्ला, हरमिंदर सिंह टिन्नी, एल्डरमैन शैलेष सिंह ने दोनों टीमों के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। मैच देखने काफी संख्या में लोग जुटे थे।


ये भी होंगे उपस्थित
प्रतियोगिता समापन अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, गृहमंत्री रामसेवक पैंकरा, खेलमंत्री भइयालाल राजवाड़े, राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, सांसद कमलभान सिंह, नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव, महापौर डा. अजय तिर्की, सीतापुर विधायक अमरजीत भगत, लुंड्रा विधायक चिंतामणी महाराज व जिला पंचायत अध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह उपस्थित रहेंगे।

Published on:
Also Read
View All
Surguja Road Accident: एनएच पर किराना व्यवसायी की ट्रेलर से कुचलकर मौत, जर्जर सडक़ पर अनियंत्रित हो गई स्कूटी, गोयल परिवार में पसरा मातम

Surguja Ration Distribution: पांच महीने से 400 परिवारों को नहीं मिला राशन, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, दुकान में जड़ा ताला

Ambikapur News: कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह सिद्धू की हत्या की साजिश! डाक से मिला पत्र, जेल में बंद आरोपी पर शूटरों से साठगांठ का आरोप

Ambikapur News: किसानों को डबल झटका! अर्नब चक्रवात में तो डूबी ही, हाथियों ने भी रौंद डाली 15-20 एकड़ में लगी फसल

School Holiday: सरगुजा के सभी स्कूलों में 30 अक्टूबर को भी छुट्टी घोषित, डीईओ ने जारी किया आदेश