31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : इंडिया के लिए ईरान से खेलकर लौटे CG के 2 होनहार फुटबॉल खिलाडिय़ों का स्वागत देख हो जाएंगे रोमांचित

अंडर-19 एशियन फुटबॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम का किया प्रतिनिधित्व, वापस लौटने पर गाजे-बाजे व आतिशबाजी के साथ हुआ स्वागत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 18 Sep 2017, 9:59 PM IST

welcomed football players in Railway station

welcomed football players

अंबिकापुर. ईरान में आयोजित अंडर-19 एशियन फुटबॉल प्रतियोगिता में सरगुजा जिले के 2 होनहार खिलाडिय़ों ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर वापस लौटने पर सोमवार को दोनों खिलाडिय़ों का अंबिकापुर रेलवे स्टेशन पर गाजे-बाजे व आतिशबाजी से जोरदार स्वागत किया गया। रेलवे स्टेशन से शहर तक भव्य रैली निकाली गई। यहां जगह-जगह खिलाडिय़ों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। गौरतलब है कि दोनों युवा खिलाड़ी अदानी सरगुजा फुटबॉल एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं।


गौरतलब है कि ईरान में आयोजित अंडर-19 एशियन फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए अदानी सरगुजा फुटबॉल एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे चंद्रकुमार केरकेट्टा व रॉबिन केरकेट्टा का चयन भारतीय टीम में किया गया था। यह सरगुजा के लिए पहला मौका था जब यहां के फुटबॉल खिलाडिय़ों ंने इंडिया टीम में अपनी जगह पक्की की हो। प्रतियोगिता में दोनों ही खिलाडिय़ों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। सोमवार को दोनों खिलाड़ी ईरान से वापस शहर लौटे।

इस दौरान अंबिकापुर रेलवे स्टेशन पर सरगुजा फुटबॉल संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों तथा खिलाडिय़ों के गृहग्राम मोहनपुर के ग्राम तिहपटरा से आए परिजनों द्वारा फूलमालाओं से स्वागत किया गया। रेलवे स्टेशन से दोनों खिलाडिय़ों को फूलों से सुसज्जित वाहन में सवार कराकर गाजे-बाजे व आतिशबाजी के साथ शहर भ्रमण कराया गया। इस दौरान दोनों खिलाडिय़ों का जगह-जगह स्वागत किया गया।

स्वागत में जिला फुटबॉल संघ के संरक्षक व भाजपा प्रदेश मंत्री अनुराग सिंहदेव, जिलाध्यक्ष अखिलेश सोनी, फुटबॉल संघ के अध्यक्ष प्रबोध मिंज, उपाध्यक्ष अंबिकेश केशरी, निगम में नेता प्रतिपक्ष जन्मेजय मिश्रा, मनोज गुप्ता, शैलेष सिंह, मधुसूदन शुक्ला, विनीत शुक्ला, प्रमेंद्र बहादुर सिंह, संजय पाल, धनंजय सिंह, अमित पांडेय, विकास सिंह, विवेक सिंह, जॉन टोप्पो, प्रेमानंद तिग्गा, छोटू थॉमस, दिनेश जायसवाल, सत्यनारायण नेताम व दीपक कुजूर सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे। इधर अदानी सरगुजा फुटबॉल एकेडमी के मुख्य कोच रामबहादुर लामा व एकेडमी के खिलाडिय़ों ने दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शहर में अपनी आवभगत देख दोनों खिलाडिय़ों के चेहरे पर भी मुस्कान बिखर गई।


मुख्य अतिथि बनाकर किया सम्मानित
सरगुजा फुटबॉल संघ ने इंडिया टीम का प्रतिनिधित्व कर लौटे रॉबिन केरकेट्टा व चंद्रकुमार केरकेट्टा को गांधी स्टेडियम में इन दिनों चल रहे स्व. अरुण प्रताप सिंहदेव फुटबॉल लीग प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित कर सम्मानित किया। खेल के दौरान दोनों खिलाडिय़ों ने वाहन में पूरे स्टेडियम के चक्कर लगाए और दर्शकों का अभिवादन किया। उन्होंने प्रतियोगिता में खेले गए एनएस क्लब कोटेया व रॉयल ब्लू अंबिकापुर के मैच का लुत्फ उठाया।







बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़