31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Football लीग के फाइनल में शिरकत करेंगे CM, बढ़ेगा इस प्रतियोगिता का गौरव

स्व. अरुण प्रताप सिंहदेव की स्मृति में आयोजित सरगुजा फुटबॉल लीग प्रतियोगिता का 5 अक्टूबर को होगा समापन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 3 Oct 2017, 9:10 PM IST

CM Dr. Raman Singh

CM Dr. Raman Singh

अंबिकापुर. नगर के गांधी स्टेडियम में चल रही स्व. अरुण प्रताप सिंहदेव स्मृति सरगुजा फुटबॉल लीग प्रतियोगिता का फाइनल मैच 5 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। प्रतियोगिता समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह उपस्थित रहेंगे।

वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, गृहमंत्री रामसेवक पैंकरा, खेल मंत्री भइयालाल राजवाड़े, राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, सांसद कमलभान सिंह, नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव, महापौर डा. अजय तिर्की, सीतापुर विधायक अमरजीत भगत, लुंड्रा विधायक चिंतामणी महाराज व जिला पंचायत अध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह उपस्थित रहेंगे। प्रतियोगिता के दोनों सेमीफाइनल मैच 4 अक्टूबर को खेले जाएंगे।


भाजपा प्रदेश मंत्री अनुराग सिंहदेव के पिता स्व. अरुण प्रताप सिंहदेव की स्मृति में इस बार सरगुजा फुटबॉल लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। ३८ दिनों तक चली इस प्रतियोगिता का समापन 5 अक्टूबर को होगा। इसी कड़ी में मंगलवार को प्रतियोगिता के दो सुपरलीग मुकाबले खेले गए। पहला मैच वाणिज्य कर एकादश व ट्राइबल टाइगर जूनियर के मध्य खेला गया।

इसमें पहले हाफ में वाणिज्य कर एकादश के रोशन व धनंजय सिंह ने गोल कर टीम को 2-0 से बढ़त दिला दी थी। इसी बीच ट्राइबल टाइगर के खिलाडिय़ों ने भी मैच में वापसी करते हुए चंद्रप्रकाश व अमित लकड़ा के गोल से स्कोर 2-2 की बराबरी पर ला दिया। लेकिन मैच के अंतिम क्षणों में वाणिज्य कर के आयुष से शानदार गोल दागकर टीम को 3-2 से जीत दिला दी। दूसरा मुकाबला सरगुजा पुलिस व सूरज क्लब तालपारा के मध्य खेला गया।

पहले हाफ में दोनों ही टीमें बेहतरीन खेल दिखाने के बावजूद कोई गोल नहीं कर सकीं। दूसरे हाफ में सरगुजा पुलिस के खिलाडिय़ों ने तालमेल से खेलते हुए गोल कर टीम को 1-0 से जीत दिला दी। निर्णायक की भूमिका में प्रमेंद्र बहादुर सिंह, संजय पाल, एडी दीवान व रुपेश थे।


4 अक्टूबर को होंगे दोनों सेमीफाइनल
4 अक्टूबर को प्रतियोगिता के दोनों सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल मैच ट्राइबल टाइगर सीनियर व एफसी क्लब अंबिकापुर तथा दूसरा सेमीफाइनल मैच अदानी फुटबॉल एकेडमी रेड व अदानी फुटबॉल एकेडमी ब्लू के मध्य खेला जाएगा। दोनों सेमीफाइनल की विजेता टीमें 5 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे फाइनल में आमने-सामने होंगी। फाइनल मैच में प्रदेश के मुखिया डा. रमन सिंह शिरकत करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़